आरोप 

Bihar News: वंदे मातरम् के दौरान बातचीत का आरोप, समस्तीपुर में SHO पर कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के दौरान उजियारपुर थाना के SHO अजीत कुमार पर लगातार बातचीत करने का आरोप लगाया गया है। 

By Rani Thakur
Bihar News:  वंदे मातरम् के दौरान बातचीत का आरोप, समस्तीपुर में SHO पर कार्रवाई की मांग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अफरोज आलम / समस्तीपुर:
समस्तीपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के दौरान उजियारपुर थाना के SHO अजीत कुमार पर लगातार बातचीत करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 

आवेदन में कहा गया है कि 15 अगस्त 2026 को झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद जब वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जा रहा था, उसी दौरान उजियारपुर थाना के SHO द्वारा लगातार बातचीत की जा रही थी। आवेदनकर्ता ने इसे राष्ट्रीय भावना और कार्यक्रम में मौजूद लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताया है।

पत्र में वंदे मातरम् को भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी के आचरण पर सवाल उठाए गए हैं। आवेदन में राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानूनी प्रावधानों का भी उल्लेख करते हुए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। 

संबंधित सामग्री

हत्या के नामजद अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा, एक माह में आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की

हत्या के नामजद अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा, एक माह में आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की

शेरघाटी थाना कांड संख्या 948/22 में हत्या के नामजद अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। 

बिहार के थाने में अवैध वसूली का मामला, थानाध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार

बिहार के थाने में अवैध वसूली का मामला, थानाध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार

गोपालगंज के जादोपुर थाना में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। 

पश्चिम चंपारण में गंडक का कहर, मधुबनी के चिउंरही गांव में डूबे 50 मकान

पश्चिम चंपारण में गंडक का कहर, मधुबनी के चिउंरही गांव में डूबे 50 मकान

पश्चिम चम्पारण के मधुबनी प्रखंड के चिउंरही गांव के 50 घर को गंडक के तेज बहाव ने डुबो दिया है।