अचानक डिप्टी सीएम विजय चौधरी के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, बंद कमरे में हुई गुफ्तगू

बिहार में सियासी हलचल पूर्व CM नीतीश कुमार अचानक डिप्टी सीएम विजय चौधरी के आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में हुई इस मुलाकात ने राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

By Anshuman Parashar
अचानक डिप्टी सीएम विजय चौधरी के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, बंद कमरे में हुई गुफ्तगू

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (पूजा, पटना)बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह अचानक उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पहुंचकर सबको चौंका दिया। सुबह-सुबह हुई इस मुलाकात ने राज्य की राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। प्रोटोकॉल से हटकर नीतीश कुमार का खुद उपमुख्यमंत्री के घर जाना किसी बड़े राजनीतिक संकेत की ओर इशारा कर रहा है।

करीब आधे घंटे तक चली गोपनीय मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। बंद कमरे में हुई इस बातचीत के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी रणनीतियों या किसी बड़े प्रशासनिक फेरबदल को लेकर दोनों दिग्गजों के बीच मंत्रणा हुई है।

विजय चौधरी के बढ़ते कद और नीतीश के भरोसे की चर्चा

नीतीश कुमार और विजय कुमार चौधरी के बीच के मधुर संबंध जगजाहिर हैं। विजय चौधरी को नीतीश कुमार का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता है। ऐसे में नीतीश कुमार का उनके घर जाकर मिलना न केवल उनके बढ़ते राजनीतिक कद को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है।

संबंधित सामग्री

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>

भूख हड़ताल करेंगे सांसद पप्पू यादव, ऐलान के बाद बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

भूख हड़ताल करेंगे सांसद पप्पू यादव, ऐलान के बाद बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध, हत्याओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है।

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा, देश की एकता, अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा, देश की एकता, अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 7, सर्कुलर रोड आवास पर तिरंगा फहराया। 

नीतीश कुमार से मिले सीएम सीएम सम्राट, 30 मिनट चली बैठक में इस विषय पर हुई चर्चा

नीतीश कुमार से मिले सीएम सीएम सम्राट, 30 मिनट चली बैठक में इस विषय पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आज अहम मुलाकात हुई। CM सम्राट चौधरी आज 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात किया। <br/><br/>

तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, कहा- जिस कंपनी के पास... 

तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, कहा- जिस कंपनी के पास... 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस कंपनी के पास एक मकान की चार दीवारी करने की पूंजी नहीं उससे परमाणु क्षेत्र में करोड़ रुपए का MOU, वाह रे फर्जी सम्राट सरकार।