पटना में खुले में मांस बिक्री पर लगेगी रोक! शहर के बाहर बनेगा बिहार का पहला हाईटेक स्लॉटर हाउस

पटना में मांस कारोबार को आधुनिक और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम हाईटेक स्लॉटर हाउस बनाने जा रहा है। खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी के बीच अवैध दुकानों पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

By sawan kumar
पटना में खुले में मांस बिक्री पर लगेगी रोक! शहर के बाहर बनेगा बिहार का पहला हाईटेक स्लॉटर हाउस

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  पटना में अब खुले में मांस बेचने और ढोने की व्यवस्था खत्म करने की तैयारी शुरू हो गई है। राजधानी में बिहार का पहला हाईटेक स्लॉटर हाउस बनाया जाएगा, जिससे लोगों तक साफ और सुरक्षित मांस पहुंचाया जा सके। इसे लेकर पटना नगर निगम ने शहर की मांस और मछली दुकानों का सर्वे कराया है। निगम की योजना है कि स्लॉटर हाउस से लाइसेंसी दुकानों तक इंसुलेटेड वाहनों के जरिए सप्लाई की जाएगी।

हाईलाइट्स - 

  • पटना में खुले में मांस बेचने पर रोक की तैयारी
  • बिहार का पहला हाईटेक स्लॉटर हाउस बनेगा
  • 1420 दुकानों के सर्वे में 937 अवैध मिलीं
  • इंसुलेटेड वाहनों से होगी मांस की सप्लाई
  • 1234 दुकानदारों को लाइसेंस रिन्यूअल नोटिस

शहर के बाहर बनेगा हाईटेक प्लांट

नगर निगम के मुताबिक यह मॉडर्न स्लॉटर हाउस शहर के बाहरी इलाके में बनाया जाएगा। रामचक बैरिया क्षेत्र में जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रोजेक्ट DBFOT मॉडल पर तैयार होगा। प्लांट में ब्लड प्रोसेसिंग यूनिट, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) और साइंटिफिक वेस्ट मैनेजमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी, ताकि पर्यावरण और स्वच्छता मानकों का पालन हो सके।

सर्वे में खुली बड़ी गड़बड़ी

नगर निगम के सर्वे में राजधानी की 1420 मांस और मछली दुकानों की पहचान की गई, जिनमें 937 दुकानें अवैध पाई गईं। सिर्फ 90 दुकानों के पास वैध लाइसेंस मिला। इसके बाद निगम ने 1234 दुकानदारों को लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नोटिस जारी किया है। निगम का कहना है कि खुले और गंदे माहौल में मांस बिक्री लोगों की सेहत के लिए खतरा है, इसलिए अब केवल रजिस्टर्ड दुकानों को ही अधिकृत सप्लाई दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें -  नालंदा स्कूल में मचा हड़कंप! मिड-डे मील खाते ही एक-एक कर गिरने लगे बच्चे, शिक्षक भी हुए बीमार

संबंधित सामग्री

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मार दी।

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई। 

Independence Day :  गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

Independence Day : गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की लाइव निगरानी होगी। यहां 20 परेड की टुकड़ियों और 13 विभागों की झांकियां देखने को मिलेंगी।

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।<br/><br/>