Z+ सुरक्षा खत्म होने से बौखलाई राबड़ी देवी, सरकारी सिक्योरिटी लेने से किया इनकार

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को लौटा दिया है। उन्होंने यह सुरक्षा लेने से इनकार किया है।

By Rani Thakur
Z+ सुरक्षा खत्म होने से बौखलाई राबड़ी देवी, सरकारी सिक्योरिटी लेने से किया इनकार

राबड़ी देवी ने लौटाई सरकारी सुरक्षा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को लौटा दिया है। उन्होंने यह सुरक्षा लेने से इनकार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार द्वारा सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद बड़ा फैसला लेते हुए अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी।

राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप 

इस संबंध में राजद का आरोप है कि सुरक्षा में कटौती राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई है। जिससे नाराज होकर राबड़ी देवी ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सुरक्षा वापस लौटा दी। पार्टी नेताओं के अनुसार अब राबड़ी देवी बिना सरकारी सुरक्षा के आवागमन करेंगी।

जेड प्लस की जगह एसएसजी सुरक्षा

बता दें कि राज्य सरकार ने शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अब तक प्राप्त जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को समाप्त कर दिया है। इसके स्थान पर विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। 

नए आदेश में क्या है खास 

नए आदेश के अनुसार, लालू प्रसाद को बीसैप (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) से दो से आठ हाउस गार्ड, पटना जिला बल से दो अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन, पायलट और एस्कार्ट की सुविधा मिलेगी। वहीं, राबड़ी देवी को भी बीसैप से दो से आठ हाउस गार्ड, सादे लिबास में तीन महिला अंगरक्षक, तीन वर्दीधारी अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन, पायलट और एस्कार्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

गृह विभाग का आदेश 

पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में हुए सुरक्षा बदलाव के निर्णय के बाद गृह विभाग की विशेष शाखा ने यह आदेश जारी किया है।

तेजस्वी, मीसा और राजश्री की सुरक्षा में बदलाव नहीं

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले की तरह वाई प्लस श्रेणी (एस्कार्ट वाहन सहित) सुरक्षा मिलती रहेगी। वहीं, लालू प्रसाद के बड़े बेटे एवं पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की सुरक्षा में सबसे अधिक कटौती की गई है। उन्हें अब तक वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन नए आदेश में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब उन्हें केवल एक अंगरक्षक की सुविधा मिलेगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।