रिशु श्री मामले में नया अपडेट, बुडको का ठेका लेनेवाली 15 कंपनियां ED की रडार पर

टेंडर घोटाले में कुछ कंपनियों के ब्लैक लिस्टेड या डिबार होने के बावजूद भी करोड़ों रुपये के ठेके दिये गए। जांच में पता चला है कि इन कंपनियों ने गलत दस्तावेजों के आधार पर टेंडर हासिल किए हैं। <br/><br/>

By Rani Thakur
रिशु श्री मामले में नया अपडेट, बुडको का ठेका लेनेवाली 15 कंपनियां ED की रडार पर

रिशु श्री मामले मेंबुडको का ठेका लेनेवाली 15 कंपनियां ED की रडार पर

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा /  पटना:
सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार मामले में 15 कंपनियां केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रडार पर हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि इन कंपनियों को भ्रष्ट तरीके से ठेके का आवंटन किया गया। ईडी के मुताबिक, इन कंपनियों को नगर विकास एवं आवास विभाग की एजेंसी बुडको (बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम) ने सबसे अधिक काम दिया। इनके अलावा जल संसाधन विभाग और भवन निर्माण विभाग से भी इनको काम मिले। ऐसे में जांच एजेंसी इन कंपनियों के प्रबंधन और शेयर होल्डरों का पता लगा रही है।

रिशु श्री प्रकरण से इन कंपनियों का जुड़ाव

ईडी ने जून 2025 में ही इन कंपनियों की पहचान करते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग से इनको मिले ठेकों की रिपोर्ट मांगी थी। इनमें रिलायबल एंटरप्राइजेज और रिलायबल इंफ्रा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां सीधे रिशु श्री से जुड़ी हैं। अन्य कंपनियों को भी रिशु श्री के जरिये ठेके देने की आशंका को देखते हुए ईडी ने 2016 के बाद से इन कंपनियों को मिले सभी ठेका परियोजनाओं का ब्योरा मांगा था। सूत्रों के मुताबिक ईडी इस ब्योरे के आधार पर कंपनियों के मालिक और प्रबंधन को खंगाल रही है।

गलत दस्तावेजों पर टेंडर हासिल करने का आरोप 

आरोप है कि इनमें से कुछ कंपनियों के ब्लैक लिस्टेड या डिबार होने के बावजूद भी करोड़ों रुपये के ठेके दिये गए। जांच के मुताबिक इन कंपनियों ने गलत दस्तावेजों के आधार पर टेंडर हासिल किए। बुडको एवं विभाग के तत्कालीन अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच एजेंसी इन सभी कंपनियों के दस्तावेज, पेमेंट रिकॉर्ड और टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी का सत्यापन कर रही है। ईडी की मांग पर बुडको ने इससे संबंधित रिपोर्ट भेज दी थी। सूत्रों के मुताबिक इन कंपनियों में से फिलहाल किसी कंपनी से विभाग या बुडको के स्तर पर काम नहीं लिया जा रहा है।

साक्ष्य जुटा रहीं जांच एजेंसियां

जांच एजेंसियां आरोपित अधिकारियों पर कार्रवाई से पहले पर्याप्त साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी हैं। रिशु श्री की गिरफ्तारी एसवीयू में दर्ज मामले (05/25) में हुई है। यह मामला ईडी की जांच रिपोर्ट पर आधारित है। ऐसे में रिशु श्री व अन्य आरोपितों के दर्ज बयान के आधार पर ईडी की रिपोर्ट का सत्यापन एसवीयू के लिए चुनौती बन गयी है। ईडी के पास रिशु श्री के साथ भवन निर्माण विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता तारिणी दास, बिहार प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी मुमुक्षु चौधरी आदि के बयान दर्ज हैं।

ठेका पाने वाली ये कंपनियां रडार पर

  • रिलायबल एंटरप्राइजेज
  • रिलायबल इंफ्रा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  • श्री नेस्टबिल्ड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड
  • अर्बन एनवायर्नमेंटल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
  • साई आशीर्वाद कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड
  • रीताश्री एंटरप्राइजेज
  • तोशिबा वाटर सॉल्यूशंस
  • केवड़िया कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड
  • भुगन इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड
  • जैनम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड
  • ऑर्गेनिका प्राइवेट लिमिटेड
  • ऑर्गेनिका 121 प्राइवेट लिमिटेड
  • जेएम एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड
  • वीए टेक वबाग प्राइवेट लिमिटेड
  • ईएमएस इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड
  • जेल मैन्युअल के तहत होगा इलाज
     

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।