बयानबाजी 

अमित शाह पर बिफरीं रोहिणी आचार्य, कहा- देश के युवाओं-छात्रों का भविष्य...

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया है। 

By Rani Thakur
अमित शाह पर बिफरीं रोहिणी आचार्य, कहा- देश के युवाओं-छात्रों का भविष्य...

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से गृहमंमत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया है। रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि, देश के युवाओं - छात्रों का भविष्य बर्बाद करने पर तुले हैं अमित शाह। पहले देश के गृह - मंत्री अमित शाह के आदेश पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन चलवाया गया और अब उन पर झूठे आरोप लगा कर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। 

रोहिणी ने आगे लिखा कि यह लोकतंत्र और हमारे देश के युवाओं पर सीधा हमला है। मोदी सरकार, गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस की ऐसी तानाशाही कार्रवाई से ही साफ़ है। मोदी सरकार अपने ही देश के युवाओं से डर कर उनका भविष्य बर्बाद करने पर तुली हुई है l

जायज मांगों के साथ प्रदर्शन करने वाले छात्रों - युवाओं को न्याय देने की बजाय पहले उन्हें पैलेट गन के छर्रों व लाठियों से घायल करवाना। फिर उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाना एक लोकतांत्रिक सरकार का नहीं, सरकार की तानाशाही ढर्रे - रवैये का परिचायक है।

पीड़ित को ही अपराधी बनाने, साबित करने के मोदी सरकार के इस गंदे खेल से ही देश के युवाओं - छात्रों के प्रति मोदी सरकार की बदनीयती उजागर होती है। दिल्ली पुलिस सीधे तौर पर गृह मंत्रालय के अधीन आती है। इसके मद्देनजर युवाओं व् छात्रों पर पैलेट गन से हुई बर्बरता और दर्ज किए गए व किए जा रहे झूठे मुकदमों की सीधी नैतिक जिम्मेदारी भी गृह मंत्री पर ही तय होती है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।