शिलान्यास

विधायक निसात आलम ने पलाश मार्ट का किया शिलान्यास, विधायक ने बताया इससे महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को बताया प्राथमिकता

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
विधायक निसात आलम ने पलाश मार्ट का किया शिलान्यास, विधायक ने बताया इससे महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ में विधायक निसात आलम ने पलाश मार्ट का विधिवत शिलान्यास किया. इस दौरान विधायक ने सखी मंडल की सदस्यों से संवाद किया. उन्होंने महिलाओं की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को सुना, साथ ही महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. विधायक निसात आलम ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक मजबूती से ही परिवार ,समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव है. उन्होंने कहा की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में पलाश मार्ट की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

यह भी पढ़ें: आलोक चौरसिया के अथक प्रयास से दो प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण के  लिए ₹33 करोड़ की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

संबंधित सामग्री

उपायुक्त की अध्यक्षता में कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

स्थानीय युवाओं को औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने का निर्देश

चौड़ा में उर्स की तैयारी जोरो से, जोरदार होगी टक्कर, 10 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

चौड़ा में उर्स की तैयारी जोरो से, जोरदार होगी टक्कर, 10 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

मजार परिसर में बागे हरम उर्स कमेटी की ओर से रंग-रोगन का कार्य पूरा <br/>

हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय की छत की हालत जर्जर, बारिश में छत से लगातार टपक रहा पानी

हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय की छत की हालत जर्जर, बारिश में छत से लगातार टपक रहा पानी

कार्यालय में आने वाले लोगों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

झारखंड की आर्थिक स्थिति कमजोर करना चाहती है केंद्र सरकार, राज्य को लाखों करोड़ रुपये का होगा नुकसान  - जेएमएम

झारखंड की आर्थिक स्थिति कमजोर करना चाहती है केंद्र सरकार, राज्य को लाखों करोड़ रुपये का होगा नुकसान - जेएमएम

झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह पूर्वी, गिरिडीह पश्चिमी और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक