क्या बदलेगी विक्रमशिला सेतु और बेली ब्रिज की तस्वीर? CM बनने के बाद आज पहली बार सिल्क सिटी पहुंचेंगे सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने पहले भागलपुर दौरे में विक्रमशिला सेतु समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। साथ ही श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा कर विकास योजनाओं का उद्घाटन और शि

By sawan kumar
क्या बदलेगी विक्रमशिला सेतु और  बेली ब्रिज की तस्वीर? CM बनने के बाद आज पहली बार सिल्क सिटी पहुंचेंगे सम्राट

CM बनने के बाद आज पहली बार सिल्क सिटी पहुंचेंगे सम्राट

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत भागलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भागलपुर दौरा माना जा रहा है, जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। अपने दौरे की शुरुआत वह विक्रमशिला सेतु के निरीक्षण से करेंगे। सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बनाए जा रहे बेली ब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति का आकलन करने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों से परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके अलावा गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण प्रस्तावित है। राज्य सरकार इस परियोजना को क्षेत्रीय संपर्क और यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मानती है, इसलिए मुख्यमंत्री स्वयं इसकी प्रगति की समीक्षा करेंगे।

हाईलाइट्स - 

  •  मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचेंगे सम्राट चौधरी।
  •  विक्रमशिला सेतु और बेली ब्रिज निर्माण कार्य का करेंगे निरीक्षण।
  •  विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
  •  भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भी होंगे शामिल।
     
विकास योजनाओं का उद्घाटन और श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा

सेतु निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन पहुंचेंगे। यहां विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक का प्रमुख एजेंडा आगामी श्रावणी मेला-2026 की तैयारियां रहेंगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रशासन को निर्देश दिया जाएगा कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

भाजपा प्रशिक्षण शिविर में भी होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रशासनिक कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री नाथनगर के नरगा स्थित पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंचेंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। यहां पार्टी संगठन और आगामी रणनीतियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में वे कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हवाई अड्डा पहुंचकर पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। पूरे दौरे के दौरान मुख्यमंत्री लगभग ढाई घंटे तक भागलपुर में रहेंगे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों तक के मार्ग पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि दौरे के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे।

इसे भी पढ़ें - Bihar Inter Admission 2026: दूसरी चयन सूची ने बढ़ाई छात्रों की धड़कनें, 2 जून तक पूरा करें यह जरुरी काम

संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है।<br/> 

नाले के पानी को लेकर विवाद में खूनी झड़प, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, पांच घायल

नाले के पानी को लेकर विवाद में खूनी झड़प, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, पांच घायल

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव स्थित हरिनकोल पंचायत में नाला विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है।

प्रेमी के प्यार में पति की हत्या! पत्नी ने रची साजिश और नदी में फेंका शव

प्रेमी के प्यार में पति की हत्या! पत्नी ने रची साजिश और नदी में फेंका शव

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र से सामने आया पति की हत्या का मामला प्रेम संबंध, साजिश और अपहरण की कड़ियों से जुड़ता नजर आ रहा है।

अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भागलपुर में 2.4 किलो गांजा समेत तीन गिरफ्तार

अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भागलपुर में 2.4 किलो गांजा समेत तीन गिरफ्तार

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के हरियो टोला पानी टंकी के समीप पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है।