Bihar Train: बिहार के इन दो स्टेशनों के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन सेवा, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

बिहार के भागलपुर और कटिहार के बीच आज से एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की गई है। यह ट्रेन आज से 1 जून तक चलेगी। रेलवे ने इसकी विस्तृत समय सारणी जारी की है।

By Rani Thakur
Bihar Train: बिहार के इन दो स्टेशनों के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन सेवा, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: रेलवे ने बिहार के भागलपुर और कटिहार के बीच चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है। यह स्पेशल ट्रेन 23 मई से एक जून तक रोजाना चलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03407 भागलपुर-कटिहार स्पेशल सुबह 7 बजे भागलपुर स्टेशन से खुलेगी। ट्रेन अकबरनगर में 7:25 बजे पहुंचेगी और 7:26 बजे रवाना होगी।

सुल्तानगंज से 7:43 बजे खुलेगी

सुल्तानगंज में 7:41 बजे पहुंचकर 7:43 बजे खुलेगी। इसके बाद यह ट्रेन कल्याणपुर रोड, बरियारपुर, रतनपुर, मुंगेर, सबदलपुर जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, थाना बिहपुर होते हुए 11:06 बजे नवगछिया पहुंच जाएगी। वहां से कुरसेला और काढ़ागोला रोड होते हुए दोपहर 1 बजे यह कटिहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03408 कटिहार-भागलपुर स्पेशल दोपहर 2:10 बजे कटिहार से रवाना होगी।

दैनिक यात्रियों को होगी सुविधा 

यह ट्रेन काढ़ागोला रोड, कुरसेला होते हुए 3:23 बजे नवगछिया पहुंच जाएगी। यहां से थाना बिहपुर, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन और सबदलपुर जंक्शन में ठहरते हुए शाम 5:50 बजे मुंगेर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रतनपुर, बरियारपुर, कल्याणपुर रोड, सुल्तानगंज और अकबरनगर होते हुए रात 8:20 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, जिससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी।

संबंधित सामग्री

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>