ऑटो और ई रिक्शा चालकों पर शिकंजा

बिहार में यहां नहीं चलेगी ऑटो और ई रिक्शा चालकों की मनमानी, देना होगा 5 हजार जुर्माना

पटना में परिवहन विभाग ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमानी किराया वसूली पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की है। इसको लेकर मंगलवार से विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।

By Rani Thakur
बिहार में यहां नहीं चलेगी ऑटो और ई रिक्शा चालकों की मनमानी, देना होगा 5 हजार जुर्माना

पटना में ऑटो और ई रिक्शा चालकों पर शिकंजा

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राजधानी पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने ढंग से किराया वसूलने की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई का फैसला किया है। पटना जिला परिवहन पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार पाल के नेतृत्व में मंगलवार से शहर के विभिन्न प्रमुख रूटों पर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलते पाए जाने पर आटो एवं ई-रिक्शा चालकों पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

ट्रै‍फि‍क पुलिस करेगी कार्रवाई 

इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस को भी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों को पटना जंक्शन, गांधी मैदान, बेली रोड, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, दानापुर समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर तैनात किया जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार शहर के विभिन्न रूटों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई चालक प्रशासन द्वारा निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूल रहे हैं।

आज से शुरू जांच अभ‍ियान 

किराए को लेकर यात्रियों और चालकों के बीच विवाद तथा बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आ रही थीं। इसी को देखते हुए विभाग ने सघन जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जांच के दौरान अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे और जरूरत पड़ने पर यात्रियों से सीधे बातचीत कर किराए की जानकारी भी लेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित किराए से अधिक वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को राहत देना और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।