बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। <br/>

By Rani Thakur
बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा

बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के एक हिस्से में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है तो दूसरे हिस्से में चिलचिलाती धूप निकल रही है और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी बुधवार को प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अलर्ट वाले जिलों में 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। हालांकि, रोहतास, पटना, गया और सारण जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 10 जिलों में तेज हवा के साथ झमामझ बारिश हुई। इन जिलों में बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और मुंगेर में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। 

अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक बिहार में अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश होगी, वहां का तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। सप्ताह के अंत तक अधिकांश जिलों में गर्मी से कुछ राहत मिलने के संकेत हैं।

पटना में छाए रहेंगे हल्के बादल

पटना में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। शाम और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने के आसार है।

बिहार में मानसून कब तक पहुंचेगा

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। पूर्वी भारत की ओर उसकी प्रगति जारी है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बिहार में अगले कुछ दिनों के अंदर मानसून के प्रवेश की संभावना जताई जा रही है। 12 से 15 जून के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।