बंगाल और तमिलनाडु में खेला होने का दावा! बिहार के डिप्टी CM ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को लेकर भी कह दी ये बड़ी बात

बंगाल-तमिलनाडु में NDA की जीत और बिहार फ्लोर टेस्ट में भारी बहुमत का दावा कर मंत्रियों ने तेजस्वी को घेरा। विजय चौधरी बोले- तेजस्वी को अपना 'पुराना राज' याद करना चाहिए, उनके नापाक इरादे फेल होंगे।

By Anshuman Parashar
बंगाल और तमिलनाडु में खेला होने का दावा! बिहार के डिप्टी CM ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को लेकर भी कह दी ये बड़ी बात

डिप्टी CM विजय चौधरी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क( अस्मित, पटना) बिहार की राजनीति में वार-पलटवार का दौर तेज हो गया है। बंगाल और तमिलनाडु में चल रहे चुनावी शोर के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने एनडीए की जीत का बड़ा दावा किया है। इसके साथ ही विपक्षी नेता तेजस्वी यादव पर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर तीखे हमले बोले गए हैं।

बंगाल और तमिलनाडु में सत्ता विरोधी लहर: विजय चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने बंगाल और तमिलनाडु के चुनावी हालातों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इन दोनों ही राज्यों में वर्तमान सरकारों के खिलाफ जबरदस्त वोटिंग की सूचना मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि वहां एनडीए की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है और जनता बदलाव के मूड में है। तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की कानून व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए विजय चौधरी ने तंज कसा कि उन्हें बिहार का लॉ एंड ऑर्डर कभी सही नहीं लगा, शायद उन्हें अपना 'पुराना राज' ही सही लगता था।

हताश है विपक्ष, हंसते-हंसते मिलेगा बहुमत: श्रवण कुमार

जेडीयू विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने भी एनडीए की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि बंगाल और तमिलनाडु की वर्तमान सरकारें हताश और निराश हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नापाक इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे। बिहार में होने वाले फ्लोर टेस्ट पर आत्मविश्वास दिखाते हुए श्रवण कुमार ने आंकड़ों का खेल समझाया। उन्होंने कहा कि "एक तरफ 202 है और दूसरी तरफ महज 35", ऐसे में सम्राट सरकार को बहुमत हंसते-हंसते मिलेगा। क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं पर उन्होंने विपक्षी खेमे को ही घेरे में खड़ा किया।

जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार 

तेजस्वी के आरोपों पर विजेंद्र यादव का कड़ा पलटवार

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर तेजस्वी यादव को घेरते हुए श्रवण कुमार ने याद दिलाया कि बिहार की जनता उनके माता-पिता के शासनकाल (लालू-राबड़ी दौर) को देख चुकी है, इसलिए उन्हें ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं। वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव भी तेजस्वी पर जमकर बरसे। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सीधे लहजे में पूछा कि "तेजस्वी यादव खुद क्या हैं?", उनके विषय में ही जनता से पूछ लेना चाहिए कि उनकी अपनी हकीकत क्या है।

संबंधित सामग्री

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>

भूख हड़ताल करेंगे सांसद पप्पू यादव, ऐलान के बाद बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

भूख हड़ताल करेंगे सांसद पप्पू यादव, ऐलान के बाद बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध, हत्याओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है।

नीतीश कुमार से मिले सीएम सीएम सम्राट, 30 मिनट चली बैठक में इस विषय पर हुई चर्चा

नीतीश कुमार से मिले सीएम सीएम सम्राट, 30 मिनट चली बैठक में इस विषय पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आज अहम मुलाकात हुई। CM सम्राट चौधरी आज 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात किया। <br/><br/>

तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, कहा- जिस कंपनी के पास... 

तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, कहा- जिस कंपनी के पास... 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस कंपनी के पास एक मकान की चार दीवारी करने की पूंजी नहीं उससे परमाणु क्षेत्र में करोड़ रुपए का MOU, वाह रे फर्जी सम्राट सरकार। 

सीएम सम्राट की बीजेपी मंत्रियों संग बैठक पर श्रवण कुमार का बयान, कहा- इसमें ऐतराज की जगह नहीं 

सीएम सम्राट की बीजेपी मंत्रियों संग बैठक पर श्रवण कुमार का बयान, कहा- इसमें ऐतराज की जगह नहीं 

कल देर रात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोटे के सभी मंत्रियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।