भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 12 अगस्त को कारोबार की शुरुआत दबाव में हुई। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 77,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी 50 अंक से अधिक टूटकर 24,400 के आसपास आ गया है। बाजार में रियल्टी और FMCG शेयरों में बिकवाली का दबाव ज्यादा दिखाई दे रहा है।कल की गिरावट के बाद बुधवार को भी बाजार में कमजोरी बनी हुई है। निवेशकों की नजर अब घरेलू संकेतों के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट के रुख पर भी है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
भारतीय बाजार में गिरावट के बीच एशियाई शेयर बाजारों में कारोबार एक जैसा नहीं रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.33% की बढ़त में रहा, जबकि जापान का निक्केई मामूली 0.10% ऊपर है। दूसरी ओर, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.17% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।