तमिलनाडु में डीएमके नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोयामोझी को निजी स्कूलों की मान्यता से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मद्रास हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद हुई ।
ग्रेटर चेन्नई पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि स्कूल शिक्षा मंत्री के तौर पर 2021 से 2026 के बीच उनके कार्यकाल में निजी स्कूलों को स्थायी मान्यता और दूसरी प्रशासनिक मंजूरी दिलाने के बदले रकम जुटाई गई।