चक्रवाती तूफान 'दाना', तट से कब टकराएगा

कितना खतरनाक है चक्रवाती तूफान 'दाना', तट से कब टकराएगा? बंगाल-ओडिशा में हाई अलर्ट

चक्रवाती तूफान 'दाना' जल्द ही भारत के समुद्री तट से टकराने वाला है। इस तूफान को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आइए जानते हैं चक्रवाती तूफान 'दाना' से जुड़ी कुछ खास

By Shyam Sundar Sharma
कितना खतरनाक है चक्रवाती तूफान 'दाना', तट से कब टकराएगा? बंगाल-ओडिशा में हाई अलर्ट

चक्रवात दाना को लेकर अलर्ट जारी।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना के टकराने से पहले हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने पूर्वानुमान लगाया है कि चक्रवाती तूफान दाना 24 अक्टूबर गुरुवार को लैंडफॉल करेगा। इस चक्रवाती तूफान का असर ओडिशा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेगा। चक्रवात के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।

24 अक्टूबर को तट पर पहुंचेगा दाना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि एक चक्रवाती तूफान, जिसे दाना नाम दिया गया है ये चक्रवाती तूफान ओडिशा तट से टकराएगा 24 अक्टूबर तक इसके तट पर पहुंचने की उम्मीद है। IMD की ओर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ ही देश के कई अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कितना खतरनाक है दाना?

दाना चक्रवात के कारण पुरी, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और कटक में 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना के तटीय जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। पारादीप और हल्दिया बंदरगाहों को अलर्ट पर रखा गया है।

इन जिलों में हाई अलर्ट

ओडिशा के भद्रक, बालासोर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, रायगड़ा, गजपति, गंजम, कंधमाल, नयागढ़, खुदरा के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 23, 24 और 25 अक्टूबर को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया और बांकुरा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल के फलत्या थाने पर टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाना चाहते थे, पुलिस ने हमला करने वालों को कडा दंड दिया जा रहा है

पश्चिम बंगाल के फलत्या थाने पर टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाना चाहते थे, पुलिस ने हमला करने वालों को कडा दंड दिया जा रहा है

पुलिस और आधिकारिक बलों पर हमले की घटनाओं के मामले में पश्चिम बंगाल की सरकार ने कठोर कार्रवाई का वादा किया। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कहा कि आरोपियों को छूटने से इंकार कर देंगे, उनकी संपत्ति जब्त और नीलाम करने की योजना है। ८ गिरफ्तार किए गए, जिनमें कुछ ने जहांगीर खान के विरोध में थाने पर घेराव और संघर्ष किया था।

ओडिशा में व्यक्ति ने सास-ससुर को आग के हवाले किया, पुलिस तलाश में जुटी

ओडिशा में व्यक्ति ने सास-ससुर को आग के हवाले किया, पुलिस तलाश में जुटी

ओडिशा के मयूरभंज में एक घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति ने अपने सास-ससुर को आग लगा दी, जिसमें ससुर गंभीर रूप से झुलसे हैं।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसदों के बीच असंतोष

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसदों के बीच असंतोष

पश्चिम बंगाल में कई तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने असहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया, जिससे राजनीतिक उथल-पुथल का अंदेशा है।

20 TMC सांसद अलग गुट बनाने का दावा करते हैं, नई दिल्ली

20 TMC सांसद अलग गुट बनाने का दावा करते हैं, नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद बगावत कर पार्टी से अलग होने की घोषणा की हैं और लोकसभा में अलग गुट के रूप में मान्यता की मांग कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि नए गवर्नर

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि नए गवर्नर

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दिया और उनकी जगह आरएन रवि को नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। ममता बनर्जी ने केंद्र के इस फैसले पर हैरानी जताई।