हाफिज सईद और मसूद अजहर सुरक्षित ठिकानों पर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाफिज सईद और मसूद अजहर को पाकिस्तान में नए सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट किया गया

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, भारत के वांछित आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर को पाकिस्तान में ISI के सुरक्षित ठिकानों पर रखा गया है। दोनों को नए हमलों और अज्ञात हमलावरों का डर है।

By : Shyam Sundar Sharma
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाफिज सईद और मसूद अजहर को पाकिस्तान में नए सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट किया गया

पाकिस्तान में सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए गए आतंकी

आतंकियों को अब मौत का डर सताने लगा है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार दो आतंकवादी - हाफिज सईद और मसूद अजहर, दोनों को पिछले एक हफ्ते के दौरान पाकिस्तान में चुपचाप नई जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों अब पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) द्वारा चलाए जा रहे, कड़ी सुरक्षा वाले सुरक्षित ठिकानों (सेफ हाउस) में सुरक्षित हैं। 

कहां भेजे गए हैं दोनों आतंकी

जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद को लाहौर के जौहर टाउन से रावलपिंडी के गैरीसन ग्राउंड इलाके में शिफ्ट कर दिया गया है, जो पाकिस्तान सेना के मुख्यालय के काफी करीब है। वहीं, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को सिंध प्रांत के नवाबशाह में एक सुरक्षित ठिकाने पर रखा गया है।

सूत्रों का कहना है कि ऐसा डर की वजह से किया गया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' में आतंकियों के मुख्य बुनियादी ढांचे के तबाह होने के बाद, उन्हें अब भारत की ओर से नए हमलों का डर सता रहा है। दोनों आतंकियों को अब उन 'अज्ञात बंदूकधारियों' का भी खौफ है, जिन्होंने हाल के महीनों में पाकिस्तान में भारत-विरोधी कई आतंकवादियों को मार गिराया है।

मौत के डर से सहमा हाफिज सईद
डर की वजह से हाफिज सईद ने लश्कर के सदस्यों से आमने-सामने मिलना भी बंद कर दिया है,  और अब वह उनसे केवल ऑडियो संदेशों के जरिए ही बात करता है। उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उसकी आवाजाही पर भी कड़ी पाबंदियां लगा दी गई हैं। पाकिस्तान का कहना है कि सईद लाहौर की कोट लखपत जेल में आतंकी फंडिंग के मामलों में सजा काट रहा है। खुफिया एजेंसियां ​​इसे एक दिखावा मानती हैं। उनका कहना है कि वह एक सुरक्षित ठिकाने पर आराम से रह रहा है।

मसूद अजहर भी नहीं आता नजर
इसके बाद जैश को एक बड़ा झटका लगा है। बहावलपुर में स्थित उसके मुख्यालय 'मरकज' को 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारी नुकसान पहुंचा था, और तब से यह संगठन फिर से संगठित होने के लिए संघर्ष कर रहा है।अजहर भी अपने सदस्यों के साथ सीधे संपर्क से बच रहा है। वह केवल कुछ चुनिंदा लोगों के संपर्क में है, जिनमें उसके कुछ शीर्ष कमांडर शामिल हैं।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने इन दोनों को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। सईद 26/11 के मुंबई हमलों और कई अन्य हमलों के मामले में भारत में वांछित है। अजहर पुलवामा, पठानकोट और संसद पर हुए हमलों का मास्टरमाइंड है। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल ये दोनों आतंकी जेल में नहीं हैं, बल्कि एजेंसियों की सुरक्षा में हैं।

संबंधित सामग्री

छतत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर एक यात्री बस दुर्घटना में छ: लोगों की मौत और 15 घायल हुए

छतत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर एक यात्री बस दुर्घटना में छ: लोगों की मौत और 15 घायल हुए

मंडलगढ़-केल्हारी मार्ग पर एक गतिबद्ध बस दुर्घटना में दसांपतक की साढ़े एक सौ यात्री मौत और रुहनसा भय के वातावरण का निर्माण किया।

Oct 22, 2026
पंजाब और हरियाणा मुख्यमंत्रियों की विदेश यात्राओं पर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बहस छिड़ी, जबकि पंजाब ने राजनैतिक मंजूरी के इल्जाम पर केंद्र सरकार को चुनौती दी

पंजाब और हरियाणा मुख्यमंत्रियों की विदेश यात्राओं पर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बहस छिड़ी, जबकि पंजाब ने राजनैतिक मंजूरी के इल्जाम पर केंद्र सरकार को चुनौती दी

भारत में पंजाब और हरियाणा सरकारों के बीच राजनैतिक और कानूनी संघर्ष बढ़ा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सिंगापुर और स्वीडन यात्रा की, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस जाने से रूखा केंद्र सरकार ने। पंजाब सरकार ने केंद्र के अनुमति न देने के आरोप में हाईकोर्ट तक पहुंचा। केंद्रीय मंत्रालय की असमर्थता ने संघीय और राजनैतिक विवाद को तीव्र बनाया।

Oct 16, 2026
भारत में 17 राज्य और 17 केंद्रीय क्षेत्रों में वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए विशेष समरी रिवीजन (SSR) की घोषणा की गई है। नई मतदाताओं के नाम जोड़े जाने और पुराने सूची में गलतियों की सुधार की जाएगी, जिसमें युवाओं को मतदान के लिए तैयार करने के अवसर भी शामिल हैं।

भारत में 17 राज्य और 17 केंद्रीय क्षेत्रों में वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए विशेष समरी रिवीजन (SSR) की घोषणा की गई है। नई मतदाताओं के नाम जोड़े जाने और पुराने सूची में गलतियों की सुधार की जाएगी, जिसमें युवाओं को मतदान के लिए तैयार करने के अवसर भी शामिल हैं।

भारत में चुनाव आयोग ने 17 राज्यों और 17 केंद्रीय क्षेत्रों में वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए विशेष समरी रिवीजन (SSR) का निर्देश दिया है। इस प्रक्रिया में नए मतदाताओं के नाम शामिल किए जायेंगे और पुरानी सूची में गलत जानकारी को सुधारा जाएगा। इसमें युवाओं के लिए मतदान के लिए तैयार होने के अवसर भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम को 12 नवम्बर 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करने के लिए निर्धारित किया गया है।

Oct 16, 2026
झोंकर फटने की मरम्मत में ट्रॉली टकराई, गोवा एक्स्प्रेस में बुरा अपचय

झोंकर फटने की मरम्मत में ट्रॉली टकराई, गोवा एक्स्प्रेस में बुरा अपचय

मक्सी-पीर उमरोद रेलखंड पर एक डायवर्टेड एक्स्प्रेस ने ट्रॉली को टकराई। बुरा टक्कर के कारण ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई और रेल काम बाधित हुआ।

Oct 16, 2026
दो पाकिस्तानी मुसलमानों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और एक ने प्रेसन से सहमती बनी

दो पाकिस्तानी मुसलमानों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और एक ने प्रेसन से सहमती बनी

दो मुस्लिम पाकिस्तानियों ने उच्च न्यायालय में मामला दायर किया। एक ने अपनी याचिका वापस लेते हुए न्यायालय को प्रेसन के कारण सहमति व्यक्त की, जबकि दूसरा मामले के सुनवाई के दौरान

Sep 28, 2026