Friday, May 16, 2025 02:27:40 PM

एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय
झारखंड: NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी BJP, आजसू, LJP और JDU

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी, आजसू, एलजेपी और जेडीयू मिलकर चुनाव लड़ेगी।

झारखंड nda में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी bjp आजसू ljp और jdu
पीएम से मुलाकात करते सुदेश महतो, हिमंत विश्व शर्मा
PTI,ANI

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही राजनीति गरमा गई है। इस बीच एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि एलजेपी एक और जनता दल यूनाइडेट दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के बीजेपी प्रभारी हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, "सीटों पर चर्चा हो रही है आगे भी चर्चा जारी रहेगी। अभी तक की चर्चा में AJSU 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी... JDU 2 सीटों और LJP 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसमें थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं।"वहीं आजसू (AJSU)नेता सुदेश महतो ने कहा कि पूरे राज्य की भावना है कि दोनों दल साथ में चुनाव लड़ें। हम संयुक्त रूप से चुनाव में जाएंगे। लोग चाहते हैं कि एक कल्याणकारी सरकार का गठन हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार निजी हित में कितनी दूर जा सकती है यह पूरे भारत देश में एक उदाहरण है। 

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजसू (AJSU)

  1. सिल्ली 
  2. रामगढ़ 
  3. गोमिया 
  4. इचागढ़ 
  5. मांडू 
  6. जुगसलाई 
  7. डुमरी 
  8. पाकुड़ 
  9. लोहरदगा 
  10. मनोहरपुर

एलजेपी एक सीट लड़ेगी चुनाव

  1. चतरा

JDU दो सीटों पर लड़ेगी चुनाव

  1. तमाड़ 
  2. जमशेदपुर पश्चिम

सम्बन्धित सामग्री