लखनऊ में आयोजित 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' में राजनीति, खेल जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सीएम योगी और ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सेहरावत ने भाग लिया।
लखनऊ के होटल द सेंट्रम में 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' जारी है। राजनीति, अध्यात्म, उद्योग, सिनेमा, खेल और समाज के बड़े चेहरे जनता से सीधे संवाद जारी है। सीएम योगी संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा कि ट्रेड यूनियन की प्रवृत्ति कभी सकारात्मक नहीं रही। जहां पर भी ये प्रवृत्ति पनपी है, वहां पर उसने सत्यानाश ही किया है, किसी का कल्याण नहीं किया है।
भारतीय पहलवान और पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सेहरावत ने बताया कि गांव में हमने शुरू से रेसलिंग का कल्चर देखा है। काका को देखा है, हमने बचपन से अखाड़ा देखा। लेकिन हमें ओलंपिक का पता नहीं था, हमें बस इतना पता था कि अच्छा रेसलर बनेंगे। जब मैं 10 साल का था तो छत्रसाल स्टेडियम छोड़कर आए थे। तब सुशील कुमार थे वहां। तब हमने देखा कि हमारे सामने दो-दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट कैसे प्रैक्टिस कर रहे हैं। रवि भाई कैसे प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं से हमें लगा कि हम भी देश के लिए मेडल जीतेंगे।