यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस

भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार और यूजीसी सहित अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

By : Shyam Sundar Sharma
UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही कोर्ट ने इसे मूल याचिका के साथ टैग कर दिया है। भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने यह याचिका दायर की है। दायर की गई याचिका में सरकार पर यूजीसी के जरिए समाज को बांटने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि जातिगत भेदभाव सिर्फ आरक्षित वर्ग के साथ ही नहीं, बल्कि किसी भी वर्ग के साथ हो सकता है। इसलिए इसे केवल कुछ समुदायों तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।

बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने  29 जनवरी को यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा) विनियमों पर रोक लगाई थी, जिन्हें 13 जनवरी को अधिसूचित किया गया था। अदालत ने कहा था कि यह विनियम "प्रारंभिक रूप से अस्पष्ट" है, इसके "बहुत व्यापक परिणाम" हो सकते हैं। अदालत ने कहा था कि यह समाज को बांटने का कारण बन सकता है। इन नियमों के खिलाफ देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था।

संबंधित सामग्री

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- विरोध का अधिकार है, लेकिन किसी जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं किया जा सकता

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- विरोध का अधिकार है, लेकिन किसी जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं किया जा सकता

रामलीला मैदान में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर कोर्ट ने केंद्र को नोटिस दिया। व्यापारियों ने त्योहारों में कारोबार प्रभावित होने की शिकायत की।

Nov 04, 2026
भारत ने शूटिंग और 4x400 मीटर में जीते गोल्ड, SDAL ने सेना को 450 नागास्त्र-1R दिए

भारत ने शूटिंग और 4x400 मीटर में जीते गोल्ड, SDAL ने सेना को 450 नागास्त्र-1R दिए

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या 52 हो गई। नीरू ने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता, जबकि SDAL ने सेना को 450 लोइटरिंग म्यूनिशन की सबसे बड़ी खेप दी।

Oct 24, 2026
ब्रेंट क्रूड 116.73 डॉलर पहुंचा, भारत का आयात बिल और कंपनियों की लागत बढ़ने की आशंका

ब्रेंट क्रूड 116.73 डॉलर पहुंचा, भारत का आयात बिल और कंपनियों की लागत बढ़ने की आशंका

ब्रेंट क्रूड की कीमत 116.73 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। महंगे तेल से भारत का आयात बिल और कंपनियों की लागत बढ़ सकती है।

Oct 24, 2026
1 अक्टूबर को सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी 22,600 के पास; FII की 19,027 करोड़ रुपये की बिकवाली

1 अक्टूबर को सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी 22,600 के पास; FII की 19,027 करोड़ रुपये की बिकवाली

शेयर बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ। ऑटो और मीडिया शेयरों में बिकवाली रही, जबकि विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा।

Oct 24, 2026
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से शेयर बाजार पर दबाव, ब्रेंट क्रूड 116.73 डॉलर पर पहुंचा

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से शेयर बाजार पर दबाव, ब्रेंट क्रूड 116.73 डॉलर पर पहुंचा

अमेरिका-ईरान तनाव और सैन्य कार्रवाई की आशंका से निवेशक सतर्क हैं। महंगे कच्चे तेल से भारत का आयात बिल और कंपनियों की लागत बढ़ सकती है।

Oct 24, 2026