सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति या संगठन किसी तय जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकता। हालांकि, हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने त्योहारों के मौसम में विरोध प्रदर्शन के कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने का आरोप लगाने वाली किराना कमेटी दिल्ली की याचिका पर केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ इस मामले से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। ये विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किए जा रहे हैं। याचिका में दावा किया गया है कि रामलीला मैदान में प्रदर्शन के कारण आसपास के इलाकों में कारोबार प्रभावित हो रहा है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन के चलते दुकानें बंद
व्यापारी संगठनों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत को बताया कि प्रदर्शन स्थल के आसपास करीब 50 लाख लोग रहते हैं। विरोध प्रदर्शन के चलते दुकानें बंद हैं और त्योहारों के मौसम में व्यापारिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए अदालत से 'आउट ऑफ द बॉक्स' समाधान तलाशने की अपील की।
किसान, पत्रकार और दूसरे लोग कहां जाएंगे?
इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, 'आप किसी जगह पर हर समय कब्जा नहीं कर सकते। किसान, पत्रकार और दूसरे लोग कहां जाएंगे? हर किसी को विरोध करने का अधिकार है। इसके लिए एक निश्चित समय और जगह तय की जानी चाहिए।'
विरोध प्रदर्शन में शामिल संगठनों को बनाएं पक्षकार
पीठ ने व्यापारी संगठन से उन सभी संगठनों और समूहों को भी मामले में पक्षकार बनाने को कहा, जिन्होंने विरोध प्रदर्शन आयोजित किए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि संबंधित संगठनों का पक्ष सुने बिना इस मामले में कोई फैसला नहीं किया जा सकता। इस पर मुकुल रोहतगी ने कहा कि वह संबंधित संगठनों को याचिका में पक्षकार बनाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- विरोध का अधिकार है, लेकिन किसी जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं किया जा सकता
रामलीला मैदान में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर कोर्ट ने केंद्र को नोटिस दिया। व्यापारियों ने त्योहारों में कारोबार प्रभावित होने की शिकायत की।
सांकेतिक तस्वीर
संबंधित सामग्री
सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के नाम और चिह्न विवाद को 4 महिने में समाप्त करने का निर्देश दिया। Test
सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (AITC) के नाम और चुनाव चिह्न विवाद को निपटाने के लिए चुनाव आयोग को चार महिनों का समय दिया। विवाद ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के गटों के बीच है, जिन्हें 'फूल और घास' चिह्न इस्तेमाल करने से रोक दिया गया था।
अधिक सेंसिटिव भाषा अपनाने पर यौन अपराध मुकदमेों में सुप्रीम कोर्ट की नयी दिशा
सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेषज्ञ समिति द्वारा जारी की गई रिपोर्ट पर आधारित नए गाइडलाइन लागू किए हैं। ये गाइडलाइन यौन अपराधों के मुकदमे लिखने और सुनाने में पीड़िता-मुख्यता, सम्मानजनक भाषा और कम सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों को प्राथमिकता देने की दिशा में हैं।
UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस
भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार और यूजीसी सहित अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
वकील राकेश किशोर ने CJI पर जूता उछालने के कारण को स्पष्ट किया
वकील राकेश किशोर ने CJI बीआर गवई पर जूता उछालने के बाद कहा कि उन्हें अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है, सनातन धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप।