कन्नौज , (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साेमवार काे एसआईआर को लेकर भाजपा सरकार और चुनाव आयाेग पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा करके आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा के नेता समाजवादी पार्टी की सरकार के विकास कार्याें काे गिनाते हैं। अखिलेश यादव सोमवार दोपहर एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने कन्नौज पहुंचे थे। इस दाैरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास नहीं, विनाश हुआ है। जब भाजपा के नेता विकास की बात करते हैं तो सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को गिना देते है जबकि भाजपा सरकार ने कन्नौज में एक्सीलेंस फ़ॉर वेजिटेबल, काऊ मिल्क प्लांट, कैंसर इंस्टिट्यूट, पैरा मेडिकल कालेज, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को बर्बाद कर दिया। इसलिए कन्नौज वालों बीजेपी के लोगों के झांसे में न आना। 2027 में समाजवादी पार्टी विकास और संघर्ष के सिद्धांत पर चलते हुए सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई देशहित में कोई काम नहीं करते। अगर देशहित में काम करते तो आज तमाम देश हमारे मित्र होते, लेकिन इन्होंने तमाम देशों को भारत से दूर कर दिया। बीजेपी सरकार द्वारा महिलाओं को आरक्षण देने के सवाल पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण का समर्थन करती है। महिलाओं को बराबरी का हक मिले, इसके लिए कदम उठाए जाने चाहिए। लेकिन जिस आधी आबादी को बीजेपी आरक्षण देने की बात कर रही, उसके पास आधी आबादी की सही संख्या भी नहीं है।
अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप, विकास पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता समाजवादी पार्टी की सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हैं और भाजपा सरकार विकास के बजाय विनाश कर रही है।
संबंधित सामग्री
रायबरेली में राहुल गांधी का जनता दरबार, दूर-दूर से पहुंचे लोग
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी और कहा कि महिलाओं ने 2029 में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।
दिल्ली में अध्यात्मवाद पर 8 दिवसीय वैश्विक सम्मेलन 13 सितंबर से
कृपाल बाग और बुराडी में धार्मिक कार्यक्रमों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, जांच शिविर और वस्त्र वितरण भी शामिल हैं।
कोलकाता के 919 होटल और गैस्ट हाउस को अस्थाई तौर पर बंद करने का नोटिस
राज्य सरकार ने कैंमक स्ट्रीट में एक इमारत को सुरक्षा के कारण खाली करने का आदेश दिया, जहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय हैं।
योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस
कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार
पुलिस ने बीआरएस एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है।