मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी बधाई

जस्टिस घुगे ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला 

समारोह में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
जस्टिस घुगे ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला 

कोलकाता, 9 सितंबर (हि.स.) : न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर मुख्यमंत्री शिवेंद्र अधिकारी ने शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होकर नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह पूरी गरिमा और संवैधानिक प्रक्रियाओं के अनुरूप संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के बाद मुख्य न्यायाधीश घुगे को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का एक चित्र भी उन्हें भेंट किया। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति घुगे को कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कानून का शासन और मजबूत होगा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा होगी तथा राज्य के नागरिकों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक कोर्ट रूम नंबर-1 में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस, कलकत्ता हाई कोर्ट के वर्तमान और सेवानिवृत्त न्यायाधीश, महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता, मुख्य सचिव सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी राजस्व बढ़ाने का प्रयास : अग्निमित्रा पाल

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी राजस्व बढ़ाने का प्रयास : अग्निमित्रा पाल

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक संस्थानों की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया उत्तम कुमार फिल्म सैंटर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया उत्तम कुमार फिल्म सैंटर का शिलान्यास

सरकार का मानना है कि एनीमेशन और दृश्य प्रभाव जैसी तकनीकों की भूमिका आने वाले दिनों में बंगाली फिल्मों में और बढ़ेगी।

जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में दीवार पर फिर लिखे वामपंथी नारे

जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में दीवार पर फिर लिखे वामपंथी नारे

ए. बी. वी. पी. छात्र संगठन का आरोप है कि यह नया दीवार लेखन नक्सलपंथियों द्वारा किया गया है।

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का होगा स्थायी समाधान : मेघवाल

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का होगा स्थायी समाधान : मेघवाल

समारोह में मुख्यातिथि अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वाल्मीकि समाज के अदृश्य नायकों की याद में केंद्र सरकार जल्द ही एक स्मारक का निर्माण करवाएगी।

पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में इस्कॉन का मिड-डे मील, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया मेगा किचन का उद्घाटन

पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में इस्कॉन का मिड-डे मील, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया मेगा किचन का उद्घाटन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस्कॉन की पायलट परियोजना के तहत स्थापित मेगा किचन का उद्घाटन किया।