चलती ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 106 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

छपरा में चलती ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार कर रेल थाना में केस दर्ज किया गया है।

By sawan kumar
चलती ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 106 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

चलती ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पवन कुमार सिंह / छपरा -   छपरा में आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने चलती ट्रेन में बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप बरामद की है। गाड़ी संख्या 15232 में जांच के दौरान पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से अलग-अलग ब्रांड की कुल 106.915 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 88 हजार 890 रुपये आंकी गई है।

हाईलाइट्स - 

  • ट्रेन संख्या 15232 से 106.915 लीटर विदेशी शराब बरामद
  • आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई
  • पांच शराब तस्कर गिरफ्तार
  • जब्त शराब की कीमत करीब 88 हजार रुपये
     

सुरेमनपुर से छपरा के बीच हुई कार्रवाई

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 23 मई 2026 को आरपीएफ की CPDS टीम छपरा, CIB और GRP संयुक्त रूप से ट्रेन संख्या 15232 में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान कोच संख्या EC/227257 में कुछ युवक पिट्ठू बैग और थैला लेकर संदिग्ध हालत में खड़े मिले। तलाशी लेने पर बैगों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

कई नामी ब्रांड की शराब बरामद

बरामद शराब में रॉयल स्टैग, सिग्नेचर रेयर, ब्लेंडर प्राइड, मैजिक मोमेंट वोडका, आफ्टर डार्क, ऑफिसर चॉइस, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर और बडवाइजर मैग्नम प्रीमियम बीयर समेत कई ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने मौके से वैशाली निवासी सदर कुमार, नयागांव निवासी सुजीत कुमार ओझा और सरोज कुमार, अमनौर निवासी श्याम सुंदर कुमार तथा सोनपुर निवासी हिमांशु पांडे को गिरफ्तार किया।

रेल थाना में केस दर्ज

पूरे मामले में रेल थाना छपरा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विशाल, कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल अरविंद कुमार शाह, एएसआई विजय रंजन मिश्रा, एचसी रामसूरत कुमार, सीटी दिलीप कुमार और एएसआई लल्लन कुमार सिंह की अहम भूमिका रही।

इसे  भी पढ़ें -  बिहार में 1 जून से नई EV नीति लागू, महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार पर 1 लाख और स्कूटी पर 12 हजार सब्सिडी

संबंधित सामग्री

सीआईबी रांची एवं RPF पोस्ट रांची द्वारा 8 लाख रुपये मूल्य का 16 किलोग्राम गांजा जब्त

सीआईबी रांची एवं RPF पोस्ट रांची द्वारा 8 लाख रुपये मूल्य का 16 किलोग्राम गांजा जब्त

09 अगस्त को विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरपीएफ सीआईबी रांची एवं आरपीएफ पोस्ट रांची की संयुक्त टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया.

दुमका: ट्रेन से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद, पश्चिम बंगाल से ले जाया जा रहा था बिहार 

दुमका: ट्रेन से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद, पश्चिम बंगाल से ले जाया जा रहा था बिहार 

पिनरगड़िया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक ट्रेन से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की है.

असम: नगांव के CRPF कैंप में खूनी वारदात! दो जवानों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 जवानों की मौत 

असम: नगांव के CRPF कैंप में खूनी वारदात! दो जवानों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 जवानों की मौत 

इस फायरिंग की घटना में 3 CRPF जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल है.

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

बिहार में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, बर्तन धोते वक्त गले पर किया ताबड़तोड़ वार

बिहार में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, बर्तन धोते वक्त गले पर किया ताबड़तोड़ वार

सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत जिगना गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है, जहां भाई ने ही अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी है।