लखीसराय में करोड़ों की योजना पर भ्रष्टाचार का आरोप, आवाज उठाने वाले को मिली हत्या की धमकी

लखीसराय के वार्ड-17 में बुडको की नाला-सड़क निर्माण योजना में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का आरोप लगा है। विरोध करने पर स्थानीय निवासी को कथित तौर पर ठेकेदार के गुंडों ने परिवार समेत जान से मारने की धम

By sawan kumar
लखीसराय में करोड़ों की योजना पर भ्रष्टाचार का आरोप, आवाज उठाने वाले को मिली हत्या की धमकी

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

सरफराज आलम / लखीसराय -  लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-17 स्थित बाईपास पुल के समीप बुडको (BUIDCO) द्वारा कराए जा रहे नाला एवं सड़क निर्माण कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। स्थानीय निवासी विन्देश्वरी भगत ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता, घटिया सामग्री के इस्तेमाल और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संवेदक रमन कंस्ट्रक्शन द्वारा बिना प्राक्कलित राशि का बोर्ड लगाए और बिना किसी आधिकारिक ब्लूप्रिंट के मनमाने तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब निर्माण कार्य का विरोध करने पर कथित तौर पर ठेकेदार के गुंडों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।


हाईलाइट्स - 

  • बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला-सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप
  • विरोध करने पर संवेदक के गुंडों द्वारा परिवार समेत हत्या की धमकी देने का दावा
  • पीड़ित ने कवैया थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की
  • बिना बोर्ड और ब्लूप्रिंट के निर्माण कार्य कराने का भी आरोप
     

रात में घर पहुंचकर दी धमकी, परिवार दहशत में

पीड़ित विन्देश्वरी भगत ने कवैया थाना अध्यक्ष को दिए लिखित आवेदन में बताया कि उन्होंने सार्वजनिक हित में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था। इसके बाद संवेदक के इशारे पर 8 से 10 हथियारबंद लोग और गनमैन रात के अंधेरे में उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि अपराधियों ने पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आवेदन के मुताबिक बदमाशों ने साफ कहा कि अगर निर्माण कार्य में दोबारा किसी प्रकार की रुकावट डाली गई या घटिया सामग्री को लेकर आवाज उठाई गई, तो पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। घटना के बाद से परिवार भय और दहशत के माहौल में जी रहा है।

पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए संवेदक और धमकी देने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की सरकारी योजनाओं में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से संवेदकों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद नगर परिषद क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें - सहरसा में सुबह-सुबह लूट की वारदात, हथियार के दम पर परिवार से जेवर और मोबाइल छीने

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।