मुख्यमंत्री सचिवालय के पास तेज रफ्तार का कहर, दो कारों की जोरदार टक्कर में गाड़ियां क्षतिग्रस्त, लोग बाल-बाल बचे

पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री सचिवालय के पास दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

By sawan kumar
मुख्यमंत्री सचिवालय के पास तेज रफ्तार का कहर, दो कारों की जोरदार टक्कर में गाड़ियां क्षतिग्रस्त, लोग बाल-बाल बचे

मुख्यमंत्री सचिवालय के पास तेज रफ्तार का कहर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पूजा शर्मा (संवाददाता) / पटना -  पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय के समीप करीब एक बजे दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, गाड़ियों को भारी नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही एक कार ने दूसरी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में Maruti Suzuki Swift Dzire और Kia कंपनी की कार शामिल बताई जा रही है। एक कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह दब गया, जबकि दूसरी गाड़ी का अगला हिस्सा टूट गया। दुर्घटना के दौरान एक वाहन का पहिया भी निकलकर अलग हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी टीम

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक सामान्य कराया। दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

इसे भी पढ़ें - इंडो-नेपाल बॉर्डर पर STF और रक्सौल पुलिस की बड़ी रेड, 31 लाख की भारतीय-नेपाली करेंसी जब्त

संबंधित सामग्री

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मार दी।

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई। 

Independence Day :  गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

Independence Day : गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की लाइव निगरानी होगी। यहां 20 परेड की टुकड़ियों और 13 विभागों की झांकियां देखने को मिलेंगी।

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।<br/><br/>