पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर भड़के परिजन; NH 227A जाम कर किया हंगामा

सारण जिले के मशरक में पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।

By sawan kumar
पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर भड़के परिजन; NH 227A जाम कर किया हंगामा

पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पवन कुमार सिंह / छपरा - सारण जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत पचखंडा गांव में उस समय मातम छा गया जब एक 11 वर्षीय बच्चे की पोखर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मंटू शर्मा के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो केंद्रीय विद्यालय मशरक में कक्षा चार का छात्र था। जानकारी के अनुसार, मनीष अपने कुछ साथियों के साथ गांव के पीछे स्थित चंवर इलाके में खेलने गया था। खेल-खेल में वह शौच के बाद पास के पोखर में पानी लेने पहुंच गया, जहां गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वह डूब गया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

हाईलाइट्स - 

  • मशरक के पचखंडा गांव में 11 वर्षीय छात्र की पोखर में डूबने से मौत
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं मिलने पर परिजनों का आक्रोश
  • इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर NH 227A किया गया जाम
  • घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया जाम
     

स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न रहने पर परिजनों का आक्रोश, इलाज में लापरवाही का आरोप

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से स्थिति और बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर कोई भी एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद नहीं था और केवल आयुष चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई थी। परिजनों ने यह भी बताया कि बीते महीने जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण के दौरान शिफ्टवार एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती का रोस्टर जारी किया गया था, बावजूद इसके जमीनी स्तर पर व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई दिखी। डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण समय पर उपचार नहीं मिल सका और बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया, जिससे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

एनएच 227ए जाम कर प्रदर्शन, घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस ने संभाली स्थिति

बच्चे की मौत और स्वास्थ्य व्यवस्था पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर एनएच 227ए (राम जानकी पथ) को जाम कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल कराया गया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें - मुजफ्फरपुर–सोनबरसा NH फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण तेज, NHAI ने मांगे खेसरा व रैयतों के रिकॉर्ड

संबंधित सामग्री

धनबाद: तेज रफ्तार का कहर! BBM कॉलेज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत 

धनबाद: तेज रफ्तार का कहर! BBM कॉलेज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत 

बिनोद बिहारी महतो कॉलेज के समीप एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

लातेहार: चंदवा में भीषण सड़क हादसा, टेंपो चालक की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर

लातेहार: चंदवा में भीषण सड़क हादसा, टेंपो चालक की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर

हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

धनबाद: हाईवा हादसे में मृत मंगल भुइया के परिजनों को मिला 10 लाख का मुआवजा, विधायक अरूप चटर्जी ने सौंपा चेक

धनबाद: हाईवा हादसे में मृत मंगल भुइया के परिजनों को मिला 10 लाख का मुआवजा, विधायक अरूप चटर्जी ने सौंपा चेक

हाईवा की चपेट में आने से निरसा मध्य पंचायत के निवासी मंगल भुइया की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी.

डुमरी: नटवाल मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

डुमरी: नटवाल मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सतेंद्र साहू उर्फ मुना साहू के घर में जा घुसी.