सहरसा में सुबह-सुबह लूट की वारदात, हथियार के दम पर परिवार से जेवर और मोबाइल छीने

सहरसा के कहरा कुटी के पास मंगलवार सुबह ई-रिक्शा सवार यात्रियों से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना हुई। बाइक सवार अपराधी जेवर और मोबाइल लूटकर फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By sawan kumar

सहरसा में सुबह-सुबह लूट की वारदात, हथियार के दम पर परिवार से जेवर और मोबाइल छीने

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

इंद्रदेव / सहरसा -  जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह अपराधियों ने ई-रिक्शा सवार यात्रियों को हथियार के बल पर लूट लिया। घटना कहरा कुटी के समीप हुई, जहां रेलवे स्टेशन जा रहे एक परिवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर जेवर और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

हाईलाइट्स - 

  • सहरसा में स्टेशन जा रहे यात्रियों से हथियार के बल पर लूट
  • बाइक सवार तीन अपराधियों ने ई-रिक्शा रोककर दिया वारदात को अंजाम
  • सोने के जेवर और मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश
  • सदर थाना पुलिस जांच में जुटी

स्टेशन जाने के दौरान हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, बनगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-7 निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह सहरसा नगर निगम के शिकायत एवं समाधान कार्यालय में कार्यरत है। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे वह अपने बहनोई दिलीप मिश्रा, बहन सरिता देवी, भांजा कृष्ण कुमार और ई-रिक्शा चालक अभिषेक कुमार के साथ रेलवे स्टेशन जा रहे थे। परिवार के सदस्य कोसी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर हैदराबाद जाने वाले थे। इसी दौरान कहरा कुटी के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने ई-रिक्शा को रोक लिया।

हथियार दिखाकर जेवर और मोबाइल लूटा

पीड़ित के अनुसार, अपराधियों ने हथियार लहराते हुए सभी यात्रियों को डराना शुरू कर दिया और फिर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने सूरज कुमार के गले से सोने की हनुमान चकती, उनके बहनोई के गले से सोने की चेन तथा बहन और भांजा के पहने हुए सोने के आभूषण छीन लिए। इसके अलावा ई-रिक्शा चालक अभिषेक कुमार का मोबाइल फोन भी अपराधी लेकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पीड़ित मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सदर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें -  31 मई तक खत्म होगा मकान गणना अभियान, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक पूछेंगे 33 अहम सवाल

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।