गुलमर्ग में केबल तार सेवा गोंडोला में आई गड़बड़ी, हवा में ही अटके 300 पर्यटक, बड़े पैमाने पर बचाव कार्य जारी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
गुलमर्ग में केबल तार सेवा गोंडोला में आई गड़बड़ी, हवा में ही अटके 300 पर्यटक, बड़े पैमाने पर बचाव कार्य जारी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में पर्यटकों को सुविधा और मनोरंजन देने वाली केबल तार सेवा गोंडोला में अचानक खराबी आ जाने से करीब 300 पर्यटकों की सांसें हवा में अटकगयी है. सोमवार को गुलमर्ग की पर्यटकों की मशहूर सेवा गोंडोला सेवा में अचानक खराबी आ जाने से हड़कम्प मच गया. जिससे केबल कारें बीच रास्ते में ही रुक गई, जिससे अलग-अलग केबिनों के अंदर करीब 300 पर्यटक फंस गए. 

पर्यटकों की हालत और घटना की गंभीरता से स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. लेकिन उन्होंने तुरंत स्थिति को सम्भालने का प्रयास शुरू कर दिया. फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पहुंच गईं और पर्यटकों का रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया. रेस्क्यू अभियान युद्ध स्तर पर जारी है. अधिकारियों ने बताया कि हवा में फंसे सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तेज ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रेस्क्यू टीम पर्यटकों को नीचे उतारने की कोशिशों में जुटी हुई हैं.

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी पर्यटक के के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. रेस्क्यू टीम ने सभी पर्यटक सुरक्षित सुरक्षित नीचे उतार लेने का भरोसा दिलाया है.

यह भी पढ़ें: फालता सीट पर बीजेपी की प्रचंड जीत ममता को नहीं पची! जो पार्टी चुनाव लड़ी ही नहीं वह ‘नतीजे भुगतने’ की दे रही धमकी!

संबंधित सामग्री

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विचार विमर्श के बाद समिति ने 8 तृतीय वर्ग में और चतुर्थ वर्ग में 2 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की

Telegram 'Gone', VPN 'On'! अस्थाई प्रतिबंध पर यूजर्स में देखने को मिल रहा नया ट्रेंड! वजह भी आई सामने!

Telegram 'Gone', VPN 'On'! अस्थाई प्रतिबंध पर यूजर्स में देखने को मिल रहा नया ट्रेंड! वजह भी आई सामने!

21 जून को होने वाली NEET Re-Exam परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसलिए Telegram परलगा है प्रतिबंध