गांजा पीकर पायलट

एयर इंडिया टर्बुलेंस: गांजा फूंककर फ्लाइट उड़ा रहा था पायलट; हवा में खोया नियंत्रण 

एयर इंडिया फ्लाइट के मुख्य पायलट का दूसरा डोप टेस्ट (मादक पदार्थ जांच) पॉजिटिव पाया गया है.

By Dipali Kumari
एयर इंडिया टर्बुलेंस: गांजा फूंककर फ्लाइट उड़ा रहा था पायलट; हवा में खोया नियंत्रण 

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क:
 फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई2379) अचानक 300 फीट नीचे आ गयी, जिससे फ्लाइट में सवार कई यात्री घायल हुए थे. इस पूरे मामले में अब एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस फ्लाइट के मुख्य पायलट का दूसरा डोप टेस्ट (मादक पदार्थ जांच) भी पॉजिटिव पाया गया है.  लैब से आई दूसरी रिपोर्ट में भी पायलट के मारिजुआना (गांजा) के सेवन की पुष्टि हुई है. अब यह बात चर्चा का विषय बन गयी है कि आखिर एक पायलट गांजे का सेवन कर फ्लाइट कैसे उड़ा सकता है.

दोनों रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

एअर इंडिया के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद तय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत दोनों पायलटों का अनिवार्य साइकोएक्टिव सब्सटेंस (डोप) टेस्ट कराया गया. शुरुआती स्क्रीनिंग रिपोर्ट में मुख्य पायलट के सैंपल पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद अंतिम और विस्तृत पुष्टि के लिए उनके सैंपल को एक और प्रयोगशाला (लैब) भेजा गया था. दूसरी रिपोर्ट में भी पायलट के मारिजुआना (गांजा) के सेवन की पुष्टि हुई है. हालांकि, पायलट की इस कंफर्मेटरी लैब रिपोर्ट और गांजे के सेवन के खुलासे को लेकर एअर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पक्ष जारी नहीं किया गया है.

यात्रियों ने लगाया था पायलट के नशे में होने का आरोप 

बताते चलें फ्लाइट में टर्बुलेंस की घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों ने भी पायलट के नशे में होने का आरोप लगाया था और उनकी स्थिति पर सवाल उठाए थे. सूत्रों के अनुसार, वह सामान्य स्थिति में नहीं दिख रहा था और उसे चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही थी. बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान केबिन क्रू को उसकी मदद करनी पड़ी. वहीं विमान के अचानक नियंत्रण खोने पर युवा को-पायलट ने फ्लाइट को स्थिर किया और फिर दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई. इस टर्बुलेंस की घटना में करीब 13-14 यात्री घायल हुए थे. 

इसे भी पढ़ें: अब प्लास्टिक में पैक नहीं होगा पान मसाला, FSSAI का नया नियम लागू

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई