न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अमृतसर से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अमृतसर स्थित गुरुद्वारा शहीदां साहिब में कार सेवा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. शटरिंग की एक भारी लोहे की प्लेट अचानक से नीचे गिर गई. इस घटना से गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई वहीं, 8 महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गए हैं.
घटना के बाद ADSP विशालजीत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा साहिब में चौपहिरा के दौरान संगत जाप कर रही थी. इसी दौरान शटरिंग की लगाई गई एक प्लेट अचानक खुलकर नीचे गिर गई जिससे नीचे बैठी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं. वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव का कार्य शुरू किया.
पुलिस की टीम के द्वारा राहत बचाव का कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि दो से तीन महिलाओं की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: रांची में युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में सेना का जवान विनय गिरफ्तार, भेजा गया जेल
अमृतसर: गुरुद्वारे में संगत के बीच अचानक गिर गई भारी लोहे की प्लेट, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
संबंधित सामग्री
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा
भरनो के खरवागढ़ा में टायर फटने से अनियंत्रित हुई ऑल्टो, डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पहुंची
कार का टायर फटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा
बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश
बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई
बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत
पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई
बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा
सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल