पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा सीट पर BJP का कब्जा, TMC को लगा बड़ा झटका

By Vaibhaw Vikram
पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा सीट पर BJP का कब्जा, TMC को लगा बड़ा झटका

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर हुए चुनाव का परिणाम सामने आ गया है. इस सीट पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है. सामने आए चुनाव परिणाम के अनुसार फलता विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बाजी मारी है. इस सीट पर पहले टीएमसी का कब्जा था. लेकिन इस बार चुनाव में इस सीट पर इतनी गड़बड़ी देखने को मिली कि पूरा मतदान रद्द करना पड़ा और फिर दोबारा हुए वोटिंग में बीजेपी ने बाजी मारी है. फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने करीब एक लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. इस जीत को पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है.

फलता विधानसभा सीट पर आए परिणाम को देखते हुए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एक बार फिर वोटों की चोरी की गई. केंद्रीय बलों के लोग BJP के एजेंट बनकर मतगणना केंद्र के अंदर गए. वहीं, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी की जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है.

आज (24 मई) हुए इस मतगणना में पहले स्थान पर बीजेपी के देबांग्शु पांडा रहे. उन्हें कुल 1,49,666 वोट मिले है. वहीं दूसरे स्थान पर सीपीएम के संभू नाथ कुर्मी रहे. जिन्हें 40,645 वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला रहे, जिन्हें 10,084 वोट मिलें हैं. चौथे नंबर पर टीएमसी के जहांगीर खान रहे, जिन्हें बेहद कम वोट मिले. टीएमसी उम्मीदवार को महज 7,783 वोट मिले दिलचस्प बात यह है कि जहांगीर खान ने दोबारा वोटिंग से पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था.

यह भी पढ़ें: अमृतसर: गुरुद्वारे में संगत के बीच अचानक गिर गई भारी लोहे की प्लेट, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल