धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज, कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

By Vaibhaw Vikram
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज, कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क
: शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर बीते दिन देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत पार्टी के समर्थकों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं प्रदर्शन के ठीक एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत  दीपके ने केंद्र सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है. उनका कहना है कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें. यदि वह इस्तीफा  नहीं देते हैं तो, यह आंदोलन जारी रहेगा और विकराल रूप लेगा. हम देशव्यापी रूप में इस विरोध प्रदर्शन को जारी रखेंगे. 

वहीं प्रदर्शन के बाद अपना बयान जारी करते हुए अभिजीत दीपके ने इस आंदोलन में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदर्शन ऐतिहासिक और पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रदर्शन में उन लोगों ने भी भाग लिया, जिन्होंने पहली बार किसी आंदोलन में भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. साथ ही अभिजीत दीपके ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह आंदोलन केवल शुरुआत है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बीते दिन शनिवार को जंतर-मंतर में घंटों नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने प्रदर्शन को समाप्त कर दिया. वहीं प्रदर्शन को समाप्त करने के बाद आयोजकों ने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है. वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशीष रांका ने कहा कि सरकार के पास सात दिन का समय है. या तो धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद से हटाएं. यदि ऐसा नहीं हुआ तो, इस बार आंदोलन को पूरे देश में विकराल रूप में निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का समय आ गया है और इस बदलाव की शुरुआत जंतर-मंतर से हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: जेएमएम-कांग्रेस की संयुक्त बैठक में बनी बात, जेएमएम और कांग्रेस राज्यसभा की एक-एक सीट पर लड़ेंगे चुनाव

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई