ईरान के यूरेनियम सौंपने और समझौता होने के साथ 60 दिनों के युद्ध विराम की बड़ी खबर! खुलेगा हॉर्मुज स्ट्रेट, मिलेगी राहत!

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
ईरान के यूरेनियम सौंपने और समझौता होने के साथ 60 दिनों के युद्ध विराम की बड़ी खबर! खुलेगा हॉर्मुज स्ट्रेट, मिलेगी राहत!

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव होने की बड़ी खबर सामने आ रही है. जो जानकारियां आ रही हैं उसके अनुसार, अमेरिका की ओर से दावा किया जा रहा है कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम छोड़ने को तैयार हो गया है. क्योंकि इसी यूरेनियम को लेकर ही अमेरिका और ईरान में तनातनी थी और दोनों देशों के बीच संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बातचीत में प्रगति के संकेत दिए जाने जाने के बीच यह भी खबर आ रही है कि दोनों देशों के बीच 60  दिनों का संघर्ष विराम भी लगेगा और हॉर्मुज स्ट्रेट भी खुलेगा. बता दें कि हॉर्मुज स्ट्रेट के नहीं खुलने की वजह से ही दुनिया का समने ऊर्जा का संकट छाया हुआ है.

ट्रंप की ओर से क्या किया गया है दावा?

ट्रंप ने 'मध्य पूर्व के सहयोगियों के साथ अच्छी बातचीत होने की बात कही है. उन्होंने कहा कि यह बातचीत ईरान और 'शांति' से जुड़े एक समझौते के बारे में थी जो पूरी भी हो चुकी है. इसके अंतिम रूप दिए जाने के बाद जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जिस समझौते की ओर हम बढ़ रहे हैं, उसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को भी खोला जाना भी शामिल है.

समझौते पर ईरान का रुख भी सकारात्मक

समझौते को लेकर ईरान के विदेश मंत्रालय का भी बयान सामने आ रहा है जो ट्रंप के दावों के करीब है. ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने दोनों देशों के बीच किसी 'सहमति पत्र' का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान 14 बिंदुओं पर अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है. इस समझौते को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अगले 30 से 60 दिन हम बातचीत को आगे बढ़ाएंगे ताकि एक अंतिम समझौता किया जा सके.

हालांकि दोनों देशों के दावों में थोड़ा-बहुत विरोधाभास भी नजर आया है, लेकिन अच्छी बात यह है और माना जा रहा है कि दोनों देश एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के करीब हैं. यह समझौता हो जाता है तो मौजूदा युद्धविराम 60 दिनों के लिए बढ़ जाएगा और होर्मुज जलडमरूमध्य के खोलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा. मगर यह तभी सम्भव है जब दोनोों देश प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर के लिए तैयार हो जाए. परन्तु जहां तक हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद के प्रबंधन की बात है तो ईरान उस पर से अपना अधिकार नहीं छोड़ना चाहता.

यह भी पढ़ें: कॉकरोच के सामने ऑगी! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑगी जनता पार्टी  ने छोड़ी नई राजनीतिक जंग, हर 'कॉकरोच' के खात्मे का दावा

 

संबंधित सामग्री

JPSC आंदोलन: रांची में डेढ़ किलोमीटर लंबे तिरंगा के साथ सड़कों पर उतरे छात्र

JPSC आंदोलन: रांची में डेढ़ किलोमीटर लंबे तिरंगा के साथ सड़कों पर उतरे छात्र

रैली जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची.

जादूगोड़ा: भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने बच्चों के बीच बांटा तिरंगा 

जादूगोड़ा: भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने बच्चों के बीच बांटा तिरंगा 

तिरंगे की शान और देशभक्ति के उत्साह से पूरा जगदीश चंद्र उच्च विधालय तिरंगामय हो गया.

धनबाद: विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

धनबाद: विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

जिला परिषद से रणधीर वर्मा चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई.

Independence Day :  मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, हवेली खड़गपुर में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल 

Independence Day : मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, हवेली खड़गपुर में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र तारापुर के खड़गपुर में पहुंचकर विशाल तिरंगा यात्रा की अगुआई की, साथ में मुंगेर के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, स्थानीय विधायक मौजद थे।

बहरागोड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा निकालेगी ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, तैयारियां तेज 

बहरागोड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा निकालेगी ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, तैयारियां तेज 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न भव्य कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं.