लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 19 घायल

By Vaibhaw Vikram
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 19 घायल

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई. रेलिंग से टकराने के बाद वाहन पलट गई. इस भीषण सादक हादसे में  6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 19 यात्री भूरी तरह से जख्मी हो गए हैं. जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.

मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से गोरखपुर के लिए जा रही थी. इसी दौरान जब बस उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई. इससे बस अनियंत्रित होकर पहले रेलिंग से टकराई और फिर पलट गई.

वहीं पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के द्वारा मृतकों की पहचान की जा रही है. साथ ही शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके अलावा घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर प्रभावित यातायात को पुलिस की टीम ने सामान्य कराया. 

यह भी पढ़ें: आनंदपुर में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लेवी वसूली की फिराक में थे दोनों,SP ने किया पुष्टि

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल