&quotPM मोदी इतने एफर्ट्स दे सकते है तो तुम क्यों नही..&quot गर्लफ्रेंड को करें इंप्रेस, छोटे-छोटे सरप्राइज से हो जाएगी खुश

By Mansi Kumari
&quotPM मोदी इतने एफर्ट्स दे सकते है तो तुम क्यों नही..&quot गर्लफ्रेंड को करें इंप्रेस, छोटे-छोटे सरप्राइज से हो जाएगी खुश

AI Generated Image

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पाई मेलोनी को 'Melody' चॉकलेट गिफ्ट करते नजर आये. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया और देखते ही देखते इसे मिलियंस में व्यूज मिलने लगे.

इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात सिर्फ 'Melody' चॉकलेट नहीं रही बल्कि इससे जुड़ा '#Melody' हैशटैग भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. दरअसल, यह हैशटैग पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के नाम को जोड़कर बनाया गया है, जिसे लोग उनकी दोस्ताना बॉन्डिंग और केमिस्ट्री से जोड़कर देख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और फनी रील्स की बाढ़ आ गई. कोई कह रहा है "जब पीएम मोदी इतने एफर्ट्स ले सकते है तो मेरा बॉयफ्रेंड क्यों नहीं?' तो कोई इसे 'इंटरनेशनल लेवल का सरप्राइज मोमेंट' बता रहा हैं.

हालांकि ये बातें मजाकिया अंदाज में कही जा रही है लेकिन इस वायरल मोमेंट से एक बात जरुर सीखने वाली है कि रिश्तों में छोटे-छोटे एफर्ट्स भी सामने वाले को स्पेशल महसूस करवा सकते हैं. कभी एक छोटा-सा गिफ्ट, कभी प्यारा-सा सरप्राइज या फिर दिल से किया गया जेस्चर रिश्तों को और खूबसूरती बना देता हैं.

ऐसे करें गर्लफ्रेंड को इंप्रेस?
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों को मजबूत बनाए रखना आसान नहीं हैं. प्यार सिर्फ 'आई लव यू' कह देने तक सीमित नहीं होता बल्कि पार्टनर को समय-समय पर खास महसूस करवाना भी उतना ही जरुरी होता हैं. खासकर लड़कियां छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढती है और उन्हें सरप्राइज बेहद पसंद आते हैं.

जरुरी नहीं कि हर बार महंगे गिफ्ट देकर ही गर्लफ्रेंड या पत्नी को खुश किया जाए. कई बार आपका समय, केयर और थोड़ी सी मेहनत ही उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकती हैं. अगर आप भी अपनी पार्टनर को स्पेशल फील करवाना चाहते है तो ये कुछ आसान लेकिन बेहद रोमांटिक तरीके आपके रिश्ते में नई मिठास घोल सकते हैं.

अचानक प्लान करें बाइक राइड
ज्यादातर लड़कियों को लॉन्ग ड्राइव और बाइक राइड बेहद पसंद होती हैं. अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना चाहते है तो बिना ज्यादा प्लानिंग बताए अचानक उसके पास पहुंच जाएं और उसे बाइक राइड पर ले जाएं. शाम का मौसम, खुली सड़क और ढेर सारी बातें आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकती हैं. यह सिर्फ घूमना नहीं बल्कि एक यादगार रोमांटिक पल बन सकता हैं. 

फोटो क्लिक करके कराएं स्पेशल फील
लड़कियों को फोटोग्राफी और तेस्वीरें क्लिक करवाना काफी पसंद होता हैं. ऐसे में जब भी आप कहीं बाहर जाएं, उसकी खुबसूरत तस्वीरें जरुर लें. यह छोटी-सी चीज उसे बेहद खास महसूस करवा सकती हैं. अगर आप कुछ अलग करना चाहते है तो किसी खास मौके पर उसके लिए फोटोशूट भी प्लान कर सकते हैं. इससे उसे लगेगा कि आप उसकी छोटी-छोटी पसंद का भी ध्यान रखते हैं.

पुराने दौर वाला लव लेटर आज भी है सुपरहिट
डिजिटल जमाने में भी हाथ से लिखा गया लव लेटर लोगों के दिल को छू जाता हैं. अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को सच में इमोशनल और खुश करना चाहते है तो उसके लिए अपने दिल की बात लिखें. फिर चुपचाप वह लेटर उसके बैग, किताब या तकिए के नीचे रख दें. जब उसे अचानक यह मिलेगा तो उसका रिएक्शन आपके लिए भी बेहद खास होगा.

आउटिंग और शॉपिंग से बनाएं दिन खास
लड़कियों को घूमना और शॉपिंग करना काफी पसंद होता हैं. ऐसे में आप अचानक उसके साथ आउटिंग का प्लान बना सकते हैं. किसी पसंदीदा कैफे, पार्क या घुमने वाली जगह पर ले जाकर उसका दिन खास बना सकते हैं. अगर आप उसके साथ थोड़ा समय बिताकर उसकी पसंद की चीजें खरीदवाते है तो यह आपके रिश्ते में और ज्यादा अपनापन लायेगा.

बर्थडे पर दें सरप्राइज पार्टी
अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को सच में चौंकाना चाहते है तो उसके जन्मदिन पर सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं. इसमें उसके करीबी दोस्तों को शामिल करें और उसकी पसंद के मुताबिक सजावट व केक की व्यवस्था करें. ऐसे सरप्राइज लड़कियों को जिंदगीभर याद रहते है और रिश्ते में प्यार को और गहरा बना देते हैं.

रिश्ते में प्यार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए महंगे गिफ्ट से ज्यादा जरुरी है पार्टनर को समय देना और उसे यह एहसास दिलाना कि वह आपके लिए खास हैं. छोटे-छोटे सरप्राइज, केयर और प्यार भरे पल न सिर्फ रिश्ते को खूबसूरत बनाते है बल्कि दोनों के बीच भरोसा और इमोशनल बॉन्डिंग भी मजबूत करते हैं.

यह भी पढ़े: 4 दिन में 10 मिलियन फॉलोअर्स.. क्या 2029 में 'कॉकरोच पार्टी' लड़ेगी चुनाव? फाउंडर अभिजीत ने पहली बार खोले पत्ते
 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल