न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बढ़ खबर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी अधिकारियों के द्वारा शुक्रवार को दी गई है. वहीं इस घटना के जिम्मेदार मिनी बस के ड्राइवर को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है.
मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मुताबिक भाजपा विधायक राजेश सोनकर ने बताया कि रक्षा मंत्री के रिश्तेदार प्रभात सिंह की इस हादसे में मौत हो गई है. प्रभात सिंह भोपाल से इंदौर जा रहे थे इसी दौरान रात करीब 10 बजे क्षिप्रा इलाके में उन्होंने सड़क किनारे अपनी गाड़ी रोकी. इसके बाद जैसे ही प्रभात गाड़ी से उतरकर दोबारा अपनी गाड़ी में बैठने के लिए गए तभी सामने से आ रही एक मिनी बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रभात की मौके पर ही मौत हो गई
वहीं इस म कि जानकारी देते हुए क्षिप्रा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद क्षिप्रा थाना प्रभारी एक्शन में आ गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनी बस और उसके ड्राइवर राजू को अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रभात के पार्थिव शरीर को एक फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया है.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में सर्पदंश की अलग अलग घटनाओं में सीआरपीएफ जवान समेत तीन घायल, इलाके में हड़कंप
इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह की मौत
संबंधित सामग्री
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा
भरनो के खरवागढ़ा में टायर फटने से अनियंत्रित हुई ऑल्टो, डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पहुंची
कार का टायर फटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा
बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश
बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई
बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत
पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई
बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा
सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल