बुकिंग से ज्यादा LPG की सप्लाई हो रही, सरकार ने गैस सिलेंडर को लेकर किया देश को आश्वस्त, वितरण में भी आई तेजी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बुकिंग से ज्यादा LPG की सप्लाई हो रही, सरकार ने गैस सिलेंडर को लेकर  किया देश को आश्वस्त, वितरण में भी आई तेजी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के बीच रसोईघर के लिए एक अच्छी खबर आई है. केन्द्र सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि अब LPG की सप्लाई में कोई परेशानी नहीं हो रही है. अब LPG सिलेंडरों की सप्लाई, बुकिंग और डिलीवरी तीनों में तेजी आई है. इतना ही नहीं, जो ऑर्डर पेंडिंग रह गये थे, उनका बैकलाग भी समाप्त किया जा रहा है. 

सरकार ने कहा कि मार्च में जिस गति से LPG सिलेंडरों की डिलीवरी हो रही थी, उसकी रफ्तार भी बढ़ी है. पहले बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में औसतन 5 दिनों का समय लग रहा था, अब यह समय घटकर औसतन 4.5 दिन रह गया है. यह बयान पेट्रोलियम मंत्रालय की सुजाता शर्मा के द्वारा जारी किया गया है. उनके अनुसार, लोगों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह सुधार किया गया है.

LPG उत्पादन और सप्लाई में कमी नहीं

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, मांग को पूरा करने के लिए LPG बढ़ा दिया गया है. अब रोजाना 50,000 मीट्रिक टन एलपीजी सिलेंडरों का उत्पादन हो गया है. मंत्रालय ने पिछले 4 दिनों का आंकड़ा देते हुए बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर्स ने बुक किए गए सिलेंडरों से 6 लाख से ज्यादा सिलेंडर डिलीवर किए है. जो बताता है कि मांग की तुलना में आपूर्ति में तेजी आई है. 

यह भी पढ़ें: देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

संबंधित सामग्री

केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगे सभी अस्थायी प्रतिबंध खत्म किए, 1 जुलाई से हट जाएंगे प्रतिबंध

केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगे सभी अस्थायी प्रतिबंध खत्म किए, 1 जुलाई से हट जाएंगे प्रतिबंध

पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न व्यवधानों के दौरान सरकार ने प्रतिबंध लागू किया था

पश्चिम एशिया संकट से मिली राहत, एलपीजी आपूर्ति का संकट भी हुआ कम, सरकार ने हटाईं कई पाबंदियां

पश्चिम एशिया संकट से मिली राहत, एलपीजी आपूर्ति का संकट भी हुआ कम, सरकार ने हटाईं कई पाबंदियां

बंद हुई व्यावसायिक इकाइयों, होटल व्यवसाय फिर से आएंगे पटरी पर!<br/>

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विचार विमर्श के बाद समिति ने 8 तृतीय वर्ग में और चतुर्थ वर्ग में 2 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की