न्यूज़11 भारत
कोलकाता/डेस्क: कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गयी. इस हादसे में एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो यहां इलाज के लिए आए थे.
सबसे पहले आग पास के एक होटल में लगी और फिर धीरे-धीरे आग की लपटें आसपास के कई होटलों तक फ़ैल गयी. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया. आपदा प्रबंधन टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. फ़िलहाल एयर-कंडीशनर में विस्फोट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: 14वीं JPSC समेत बैकलॉग 25 परीक्षाएं हुई रद्द, जिनकी नियुक्ति हो चुकी है, नौकरी कर रहे हैं, क्या होगा उनका?