सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों की नियुक्ति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई मुहर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों की नियुक्ति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई मुहर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की नियुक्ति पर अपनी मुहर लगा दी है. मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के कॉलेजियम ने इन पांच नामों की सिफारिश राष्ट्रपति से की थी. इनकी नियुक्ति को मंजूरी की मंजूरी मिल गयी है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि "भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद न्यायमूर्ति शील नागू (पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट), न्यायमूर्ति चंद्रशेखर (बॉम्बे हाईकोर्ट), न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा (मध्य प्रदेश हाईकोर्ट), न्यायमूर्ति अरुण पल्ली (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट) तथा वरिष्ठ अधिवक्ता वी. सुब्रमणि मोहना को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है'. 

बता दें कि कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 मई को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई थी. इसको लेकर सरकार संसद के अगले सत्र में विधेयक पेश करने वाली है. 

यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस टीम पर दोहरी आफत! मैच हार कर लौटते समय बस में लगी आग, खिलाड़ी बाल-बाल बचे

संबंधित सामग्री

JPSC परीक्षा विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 14वीं सिविल सेवा प्रीलिम्स को लेकर PIL दाखिल

JPSC परीक्षा विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 14वीं सिविल सेवा प्रीलिम्स को लेकर PIL दाखिल

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.

6 महीने से बिना विधायक बने दीपक प्रकाश मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब 

6 महीने से बिना विधायक बने दीपक प्रकाश मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब 

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा है कि दीपक प्रकाश किस संवैधानिक आधार पर छह महीने से अधिक समय तक विधायक या विधान परिषद सदस्य बने बिना मंत्री पद पर बने हुए हैं।

लालू यादव को सुप्रीम राहत, अदालत का जमानत रद्द करने से इनकार

लालू यादव को सुप्रीम राहत, अदालत का जमानत रद्द करने से इनकार

चारा घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री की जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया है। <br/>

Hazaribagh Land Scam: जब्त iPhone लौटाने की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंचे विनय सिंह, 7 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Hazaribagh Land Scam: जब्त iPhone लौटाने की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंचे विनय सिंह, 7 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

हजारीबाग लैंड स्कैम मामले में नेक्सजेन महिंद्रा के मालिक विनय सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा जब्त किए गए अपने iPhone को वापस करने की मांग करते हुए क्र

भरत तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट जाइए

भरत तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट जाइए

बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। <br/>