NEET प्रदर्शन

NEET प्रदर्शन पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- 'दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में छात्रों पर चली AK-47 

ख़बरें सामने आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार करके उनपर FIR की जा रही है.

By News11 Bharat
NEET प्रदर्शन पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- 'दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में छात्रों पर चली AK-47 

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क:

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. बिहार में भी बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरे. इस दौरान पुलिस-प्रशासन और छात्रों के बीच गहमागहमी भी देखने को मिली. प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार भी किया गया. अब ख़बरें सामने आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार करके उनपर FIR की जा रही है.

इस मामले पर अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा "मोदी जी, कहाँ गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? उल्टा उनपर घातक हमले और बर्बरता की जा रही है. दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चली और बिहार में AK-47. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार हो या दिल्ली हर जगह पैटर्न एक ही है."

राहुल गाँधी ने कहा कि ये सरकार झूठी है, सुधार इनके बस की बात नहीं है. अपनी बातों से मुकर जाएगी और हर तरकीब से छात्रों की आवाज़ दबाएगी. राहुल गांधी ने पीएम मोदी को देश के छात्रों से माफ़ी मांगने की भी बात कही. साथ ही छात्रों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. 

इसे भी पढ़ें: CWG 2026: भारत को मिला पहला स्वर्ण पदक, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल
 
संबंधित सामग्री

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा