शाहजहांपुर में सौतेले पिता पर 4 साल की मासूम की हत्या का आरोप, दादा भी हिरासत में

By Vaibhaw Vikram
शाहजहांपुर में सौतेले पिता पर 4 साल की मासूम की हत्या का आरोप, दादा भी हिरासत में

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक घटना निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि चार साल की मासूम बच्ची का उसके सौतेले पिता और दादा ने ऐसी बेरहमी से पिटाई की कि बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद बच्ची के शव को उसके सौतेले पिता ने खेत में दफना दिया. इस घटना का खुलासा मृत बच्ची की मां ने किया.  मृत बच्ची की मां ने इस पूरे मामले की जानकारी  पुलिस अधीक्षक दी और शिकायत दर्ज कराया. शिकायत दर्ज होने के बाद एक्शन में आई शाहजहांपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत बच्ची के सौतेले पिता और दादा को अपनी हिरासत में ले लिया है. 
 
इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा उनकी चार महीने पहले उनकी अखिलेश नामक व्यक्ति से दूसरी शादी हुई थी. उनकी पहली शादी करीब दस वर्ष पूर्व अपने पहले उनके पहले पति से हुई थी. शादी के बाद उनकी एक बच्ची हुई थी. पहले पति से तलाक के बाद बच्ची अपनी मां के साथ रहती थी. बच्ची का नाम प्रिया था और वह चार वर्ष की थी. 

मृत बच्ची की मां ने कहा कि अखिलेश से शादी करने के बाद से ही वह बच्ची के साथ मारपीट करता था. वह हमेशा बच्ची की बुरी तरह से पिटाई करता था. वहीं 4 मई को अखिलेश ने कथित तौर पर बच्ची की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. बच्ची की सांसे थमने के बाद वह मृत बच्ची को लेकर इलाज के बहाने से कार में ले जाने की बात कही और बाद में शव को कांट क्षेत्र के एक खेत में दफना दिया. काफी समय तक जब महिला को उसकी बच्ची की जानकारी नहीं हुई तब उसने इस मामले की जानकारी शाहजहांपुर पुलिस अधिकारियों को दी और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई.

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि बच्ची के शव को जिस स्थान पर दफनाया गया था, वहां से निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: पलामू में 20 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, तैयारियों की DC ने की समीक्षा

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल