पश्चिम बंगाल में TMC में बगावत के संकेत! BJP सांसद सौमित्र खान का बड़ा दावा- 50 विधायक और 20 सांसद संपर्क में

By Vaibhaw Vikram
पश्चिम बंगाल में TMC में बगावत के संकेत! BJP सांसद सौमित्र खान का बड़ा दावा- 50 विधायक और 20 सांसद संपर्क में

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल से एक चौकाने वाली खबर निकल के सामने आई है.  बताया जा रहा है कि  पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC को मिली शर्मनाक हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी के नेताओं में असंतोष साफ देखने को मिल रहा है.  एक दिन पहले सीएम शुभेंदु अधिकारी की बैठक में बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार और टीएमसी के छह विधायक पहुंचे थे. जिसे देखते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बांकुड़ा से सांसद सौमित्र खान ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि TMC के नेता खुद अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं. 
 
बांकुड़ा सांसद सौमित्र खान ने दावा करते हुए कहा कि टीएमसी के करीब 50 विधायक अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं. इसके अलावा 20 सांसद भी बीजेपी में आना चाहते हैं. के लिए तैयार हैं. उन्होंने दावा किया कि ये विधायक-सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं और नेतृत्व से मंजूरी मिलते ही पाला बदलने को तैयार हैं. वहीं अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व अगर एक बार कह दे, तो टीएमसी नाम की कोई पार्टी नहीं बचेगी. हर कोई बीजेपी में आने को तैयार है.

खास बात यह है कि सौमित्र खान ने यह ब ऐसे समय पर दिया है, जब पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC को कड़ा झटका लगा है. सात ही TMC के विधायत खुद अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं. बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार को टीएमसी ने लोकसभा में चीफ व्हिप के पद से हटा दिया था. काकोली को इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी थी. 

यह भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यसभा चुनाव को लेकर नेताओं के साथ करेंगे बैठक

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई