पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: हर साल पर्यावरण को नुकसान करने वाली पराली को वरदान बनाने की तैयारी चल रही है. जो पराली हर साल पर्यावरण का ढेरों नुकसान करती थी, उसे देश पर आए ऊर्जा संकट से लड़ने का हथियार बनाया जाएगा. इससे न सिर्फ ऊर्जा संकट का समाधान हो सकेगा, बल्कि ऊर्जा पर आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. पराली को लेकर चर्चा यह है कि इसका इस्तेमाल इथेनॉल के रूप में तो किया ही जाएगा, उसकी नई और ज्यादा उन्नत तकनीक 2G इथेनॉल के रूप में होगा. इसकी विशेषता यह है कि यह इथेनॉल अनाज या गन्ने के रस से नहीं, बल्कि खेतों में बचने वाले कृषि कचरे जिसे पराली के रूप में जाना जाता है, का इस्तेमाल किया जाएगा.

2G इथेनॉल के लिए जब पराली का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल होगा तो हर साल इसको जलाने और इससे होने वाली गंभीर पर्यावरणीय समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।  

बता दें कि इथेनॉल का भी स्तर है. पहले स्तर के इथेनॉल को 1G Ethanol कहते है, यह गन्ने के रस और अनाज से तैयार किया जाता है. 1G Ethanol  के लिए गन्ने और पौधों का इस्तेमालकरने से खाद्यान्न संकट को लेकर सवाल उठते रहे हैं, मगर दूसरी पीढ़ी का यह इथेनॉल यानी 2G Ethanol कहते है कृषि अवशेषों से तैयार होगा. जैसे, पराली, गन्ने की खोई, मक्के के डंठल और बांस जैसे कृषि कचरे इसके लिए इस्तेमाल होंगे. इस तकनीक के कारण खाद्यान्न सुरक्षा पर कोई संकट भी नहीं आ पाएगा. इतना ही नहीं, जिस कचरे से किसानों को कुछ भी नहीं मिलता था, उससे उनको आय भी होने लगेगी. 

अब सवाल उठता है कि 2G इथेनॉल का इस्तेमाल कहां-कहां हो सकता है. तो बता दें कि इसका उपयोग सिर्फ गाड़ियों में ईंधन तक ही सीमित नहीं होगा. इसका उपयोग Sustainable Aviation Fuel (SAF) बनाने में भी किया जा सकता है. यानी हवाई जहाज के ईंधन के रूप में भी इसका इस्तेमाल होगा. इस ईंधन के इस्तेमाल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हवाई जहाजों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन कम हो सकेगा. 

इसके अन्य उपयोग मे पेंट, कॉस्मेटिक्स, दवाइयों और प्लास्टिक उद्योग में भी हो सकता है. जानकारी के अनुसार, इससे बायोप्लास्टिक भी बनाया जा सकता है. चूंकि इसे आसानी से नष्ट किया जा सकता है, इसलिए इससे पर्यावरण को नुकसान की सम्भावना कम है.

यह भी पढ़ें: मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी बीजेपी

संबंधित सामग्री

NEET के बाद अब E20 पेट्रोल पर बवाल! 'E20 जनता पार्टी' ने खोला मोर्चा, तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स

NEET के बाद अब E20 पेट्रोल पर बवाल! 'E20 जनता पार्टी' ने खोला मोर्चा, तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बाद अब 'E20 जनता पार्टी' ने E20 पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

हवा में उड़ने वाली बस लाएंगे मंत्री नितिन गडकरी, JMM ने कसा तंज पूछा 'ये भी एथेनॉल से चलेगी क्या ?'

हवा में उड़ने वाली बस लाएंगे मंत्री नितिन गडकरी, JMM ने कसा तंज पूछा 'ये भी एथेनॉल से चलेगी क्या ?'

मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह भविष्य में हवा में उड़ने वाली बस लाने वाले हैं. इस मुद्दे पर अब JMM ने मंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा कि 'ये भी एथेनॉल से चलेगी क्या ?'

मनीष कश्यप समेत 4 इंफ्लुएंसर पर FIR दर्ज, E-20 पेट्रोल और नितिन गडकरी के खिलाफ भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप 

मनीष कश्यप समेत 4 इंफ्लुएंसर पर FIR दर्ज, E-20 पेट्रोल और नितिन गडकरी के खिलाफ भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप 

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 4 लोगों पर E-20 पेट्रोल से संबंधित भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप लगा है.

सौरव जोशी ने मारी पलटी, कहा- Mercedes की माइलेज कम होने की वजह E-20 नहीं 

सौरव जोशी ने मारी पलटी, कहा- Mercedes की माइलेज कम होने की वजह E-20 नहीं 

सौरव जोशी ने अपने नए व्लॉग में बताया कि उनकी Mercedes-Benz GLC की माइलेज कम जरूर हुई थी लेकिन, उसकी वजह E-20 पेट्रोल नहीं बल्कि कुछ और थी.

मंत्री नितिन गडकरी के ताजा बयान से छिड़ी बहस, कहा- कार के डैशबोर्ड से पता नहीं चलता सही माइलेज

मंत्री नितिन गडकरी के ताजा बयान से छिड़ी बहस, कहा- कार के डैशबोर्ड से पता नहीं चलता सही माइलेज

मंत्री नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोई भी कार मालिक खुद अपनी गाड़ी की माइलेज का सही अंदाजा नहीं लगा सकता.