E20 जनता पार्टी

NEET के बाद अब E20 पेट्रोल पर बवाल! 'E20 जनता पार्टी' ने खोला मोर्चा, तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बाद अब 'E20 जनता पार्टी' ने E20 पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

By News11 Bharat
NEET के बाद अब E20 पेट्रोल पर बवाल! 'E20 जनता पार्टी' ने खोला मोर्चा, तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क:
 नीट पेपर लीक को लेकर सोशल मीडिया पर बनी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का विरोध प्रदर्शन आखिरकार सफल हो गया. देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. CJP के असरदार विरोध प्रदर्शन के बाद अब देश में एक नए संगठन की सुगबुगाहट देखने को मिल रही है. 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद सोशल मीडिया पर अब 'E20 जनता पार्टी' सुर्ख़ियों में है. 

E20-पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा

'E20 जनता पार्टी' ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति E20-पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 'E20 जनता पार्टी' ने मांग की है कि सरकार पेट्रोल पंपों पर 100% शुद्ध पेट्रोल (बिना एथनॉल वाला) का विकल्प भी उपलब्ध कराए. साथ ही, पार्टी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग भी की है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वे किसी तरह की सब्सिडी, मुफ्त ईंधन या एथनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल को पूरी तरह बंद करने की मांग नहीं कर रहे हैं.

तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स

जिस तरह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को युवाओं का भारी समर्थन मिला था, ठीक उसी तरह अब 'E20 जनता पार्टी' को भी युवाओं और खासकर ट्रांसपोर्टरों का बड़ा समर्थन मिल रहा है. सोशल मीडिया पर संगठन का अकाउंट बनते ही तेजी से फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं. अब तक अकाउंट पर करीब 50 हज़ार फॉलोअर्स हो चुके हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' और इंस्टाग्राम पर इससे संबंधित पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं.  

कई जगहों पर मिल रहा बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल 

गौरतलब है कि देश में बिना एथेनॉल वाला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन यह चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ही मिलता है. इसकी कीमत करीब 169 रुपये प्रति लीटर है, जबकि सामान्य E20 पेट्रोल की कीमत (दिल्ली में) 102.12 रुपये प्रति लीटर है.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी? 2004 से अब तक नहीं हारे एक भी चुनाव, जानिए उनका राजनीतिक सफर?

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा