अमेरिका-ईरान शांति समझौता

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुलने का रास्ता साफ

डोनाल्ड ट्रंप और पेजेश्कियन ने किए डिजिटल सिग्नेटर, स्विटजरलैंड में अब औपचारिक समारोह की आवश्यकता खत्म

By News11 Bharat
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुलने का रास्ता साफ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के शांति प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो गये. दोनों ने डिजिटल सिग्नेचर करके शांति प्रस्ताव पर आखिरकार मुहर लगा दी है. इसके साथ दोनों देशों के बीच स्विटजरलैंड में 19 जून को हस्ताक्षर की औपचारिकता की आवश्यकता खत्म हो गयी. शांति प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद अब दुनिया राहत की सांस ले रही है, क्योंकि अब होर्मुज स्ट्रेट के खुलने और व्यापारिक जहाजों के आवागमन का रास्ता साफ हो गया है.

दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के डिजिटल हस्ताक्षर के बाद यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गलिबाफ ने डिजिटल हस्ताक्षर किए थे. व्हाइट हाउस के द्वारा बताया गया कि, राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस के वर्साय पैलेस में आयोजित रात्रिभोज के दौरान आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए. व्हाइट हाउस ने हस्ताक्षर समारोह का एक वीडियो भी जारी किया है. बता दें कि हर बार की भांति इस बार भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पोस्ट करके इसकी पुष्टि भी कर दी है.

दोनों देशों की बीच किन शर्तों पर बनी सहमति

  • 107 दिन की जंग के बाद दोनों देशों ने सीजफायर डील फाइनल की. इस समझौते के मसौदे में 14 पॉइंट हैं.
  • लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्धविराम
  • ईरानी तेल और ऊर्जा उत्पादों पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध खत्म
  • विदेशों में फंसे $100-120 अरब डॉलर जारी होंगे
  • अमेरिका और सहयोगी देश ईरान के पुनर्निर्माण के लिए कम से कम $300 अरब की योजनाएं देंगे
  • 30 दिनों में अमेरिका अपनी सेनाएं ईरान से वापस बुलाएगा
  • अमेरिका ने वादा किया कि ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा
  • 30 दिन में "ईरान की व्यवस्था" के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुलेगा
  • ईरान दोबारा वादा करेगा कि परमाणु हथियार नहीं बनाएगा
  • तुरंत होर्मुज जलमार्ग खोलना होगा, जहाजों की अबाध आवाजाही
  • अमेरिका, इजरायल और पड़ोसी देशों पर सभी हमले बंद करने होंगे
  • परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल खतरे का स्थायी समाधान
  • हमास, हिजबुल्ला, हूतियों जैसे गुटों पर ईरान का नियंत्रण बातचीत की सफलता तय करेगा

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी को अब लगा असली झटका, हाई कोर्ट काा इनकार, स्पीकर का फैसला बरकरार, ऋतब्रत ही रहेंगे बंगाल में विपक्ष नेता

संबंधित सामग्री

JPSC आंदोलन: रांची में डेढ़ किलोमीटर लंबे तिरंगा के साथ सड़कों पर उतरे छात्र

JPSC आंदोलन: रांची में डेढ़ किलोमीटर लंबे तिरंगा के साथ सड़कों पर उतरे छात्र

रैली जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची.

जादूगोड़ा: भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने बच्चों के बीच बांटा तिरंगा 

जादूगोड़ा: भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने बच्चों के बीच बांटा तिरंगा 

तिरंगे की शान और देशभक्ति के उत्साह से पूरा जगदीश चंद्र उच्च विधालय तिरंगामय हो गया.

धनबाद: विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

धनबाद: विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

जिला परिषद से रणधीर वर्मा चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई.

Independence Day :  मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, हवेली खड़गपुर में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल 

Independence Day : मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, हवेली खड़गपुर में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र तारापुर के खड़गपुर में पहुंचकर विशाल तिरंगा यात्रा की अगुआई की, साथ में मुंगेर के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, स्थानीय विधायक मौजद थे।

बहरागोड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा निकालेगी ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, तैयारियां तेज 

बहरागोड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा निकालेगी ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, तैयारियां तेज 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न भव्य कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं.