उत्तराखंड: पूर्णिमा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत

By Vaibhaw Vikram
उत्तराखंड: पूर्णिमा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तराखंड से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के हरिद्वार में आज (1 जून) तड़के सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. यह हादसा सप्तऋषि क्षेत्र के पास एक डंपर और बस की टक्कर की वजह से हुआ है. जिसमे एक महिला की मौत हो गई है. वहीं 38 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चियां शामिल हैं.

वहीं घटना के बाद पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इस बस में कुल 45 यात्री सवार थे. सभी यात्री राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले थे. पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालु स्नान के लिए हरिद्वार आए हुए थे. सभी दर्शन व स्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच सुबह करीब 7:15 बजे सप्तऋषि क्षेत्र में एक ढाबे के पास यह हादसा हुआ.

वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था कि बस चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई. इस घटना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई. कई लोग इस बस के अंदर ही फस गए. घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने इस हादसे की जानकारी नजदीकी थाने को दी साथ ही तत्परता दिखाते हुए राहत बचाव का कार्य शुरू किया.

जिसके बाद सभी  घायलों को बस से बाहर निकालकर  तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए 38 यात्रियों को जिला मेला अस्पताल और महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में 30 महिलाएं, छह पुरुष और दो बच्चियां शामिल हैं. सभी का इलाज जारी है. वहीं इस हादसे में अपनी जान गवाने वाली महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं प्रशासन मृतका के परिजनों को सूचना देने और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: CM Livestock Development Scheme: चयनित लाभुक 10 जून तक जमा करें अंशदान राशि, बीएएचओ की अपील

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल