म्यांमार में अब तक 694 लोगों की मौत, अफ़ग़ानिस्तान में भी डोली धरती, भारत ने भेजी मदद साम्रगी

म्यांमार में अब तक 694 लोगों की मौत, अफ़ग़ानिस्तान में भी डोली धरती, भारत ने भेजी मदद साम्रगी

By : Jagdeesh Kumar
म्यांमार में अब तक 694 लोगों की मौत, अफ़ग़ानिस्तान में भी डोली धरती, भारत ने भेजी मदद साम्रगी

Myanmar Earthquake Update: म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। म्यांमार में भूकंप के झटके रह - रहके महसूस किए जा रहे हैं। शुक्रवार रात क़रीब 11:56 बजे म्यांमार में 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। जिसका केंद्र 10 किलोमीटर अंदर था। इसके बाद भी अभी वहां भूकंप का खतरा बना हुआ है।

अफ़ग़ानिस्तान में आया भूकंप

अफ़ग़ानिस्तान में भी आज यानी शनिवार सुबह क़रीब 5:16 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर क़रीब 4.7 मापी गई। हालांकि अभी तक नुक़सान या जानमाल का नुक़सान नही हुआ है। भूकंप ने ना सिर्फ दक्षिण एशिया बल्कि पूरी दुनिया को डरा दिया है।

मौत का आंकड़ा पहुंचा 700 के क़रीब

म्यांमार में मची तबाही से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 694 हो गया है। म्यांमार के जुंटा (सेना) की ओर से बताया गया है कि 1670 लोग घायल हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अब तक 10 लोगों के मौत की ख़बर है जबकि 100 से अधिक लोग लापता हैं।

भारत ने की मदद

भारत ने आपदा प्रभावित देश की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। जानकारी के मुताबिक़ भारत वायुसेना के एक विमान से 15 टन राहत साम्रगी म्यांमार भेज दिया है। भेजी जा रही राहत सामग्री में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार को को 5 मिलियन डॉलर दिए हैं।

12 मिनट के अंतराल में आए थे बड़े भूकंप

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार शुक्रवार को आए पहले भूकंप का केंद्र 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर था। 12 मिनट बाद आए दूसरे भूकंप का केंद्र मांडले शहर से लगभग 17.2 किमी दूर था, जिसकी आबादी लगभग 1.2 मिलियन है। पहले भूकंप की तीव्रता 7.7 रिक्टर स्केल मापी गई जबकि दूसरे की तीव्रता 6.4 थी। अब तक छोटे मोटे वहां क़रीब छह भूकंप आ चुके हैं।

म्यांमार और बैंकॉक में इमारतें ढह गईं

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के कारण बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत ढह गई और म्यांमार के मांडले में इमारतें गिर गईं। थाईलैंड की आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि बैंकॉक में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोगों को मलबे से बचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब लोग सड़कों पर भागे, तो वहां दहशत फैल गई और एक ऊंचे होटल के पूल से पानी बहने लगा।

संबंधित सामग्री

Tibet Earthquake: तिब्बत में 7 तीव्रता के भूकंप से 16 मौतें, 54 घायल; पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी झटके

Tibet Earthquake: तिब्बत में 7 तीव्रता के भूकंप से 16 मौतें, 54 घायल; पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी झटके

तिब्बत के नागकू क्षेत्र में 7 तीव्रता के भूकंप से 16 लोगों की मौत और 54 घायल हुए। झटके पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए।

Oct 23, 2026
Tibet Earthquake: नेपाल सीमा के पास 5 तीव्रता का भूकंप, बाढ़-भूस्खलन में 1280 मौतें

Tibet Earthquake: नेपाल सीमा के पास 5 तीव्रता का भूकंप, बाढ़-भूस्खलन में 1280 मौतें

नेपाल सीमा से 55 किमी दूर तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप आया। 10 किमी गहराई में इसका केंद्र था। नेपाल-तिब्बत बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 1280 लोगों की मौत हुई है।<br/>

Sep 03, 2026
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; कई देशों में महसूस हुई कंपन

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; कई देशों में महसूस हुई कंपन

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में झटके महसूस किए गए। जानिए पूरी जानकारी।

Jun 27, 2026
म्यांमार में खनन विस्फोटकों का भीषण धमाका, 55 की मौत से बढ़ी तबाही की आशंका

म्यांमार में खनन विस्फोटकों का भीषण धमाका, 55 की मौत से बढ़ी तबाही की आशंका

म्यांमार के शान राज्य में एक इमारत में हुए भीषण धमाके ने तबाही मचा दी। खनन विस्फोटकों के फटने से 55 लोगों की मौत और 70 से अधिक घायल हुए हैं। राहत और जांच अभियान जारी है।

May 31, 2026
Delhi-NCR Earthquake: रात में हिली धरती, 5.9 तीव्रता के झटकों से दहशत

Delhi-NCR Earthquake: रात में हिली धरती, 5.9 तीव्रता के झटकों से दहशत

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9 रही और केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था। जानें पूरी अपडेट।

Apr 03, 2026