MP Bjp Niyuktiya: भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी भोपाल में बीते रविवार की देर रात नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों, स्थायी आमंत्रित सदस्यों तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की सूची जारी की।
जिला कार्यसमिति में 90 नेताओं को जगह
संगठन ने कुल 90 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया है। इनमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा (बंटी), सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास सहित कई पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
सुरेश पचौरी, विश्वास सारंग को मिला पद
बीजेपी ने पार्टी ने 23 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सुरेश पचौरी और रघुनंदन शर्मा। विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी और ध्रुवनारायण सिंह, महापौर मालती राय, राहुल कोठारी और सुमित पचौरी जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।
21 नेताओं बने विशेष आमंत्रित सदस्य
बीजेपी ने 21 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है, जिनमें कृष्णमोहन सोनी, हीरेन्द्र बहादुर सिंह (हीरू), अनिल अग्रवाल लिली, नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा, सतीश विश्वकर्मा और संदीप बाथम का नाम शामिल हैं। जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है और कहा है कि कार्यसमिति के बचे सदस्यों की घोषणा जल्द की जाएगी।






