Deadly Road Accident in Kota

Rajasthan Road Acciden: खाटूश्याम जा रहे MP के श्रद्धालुओं की ट्रैवलर नाले में गिरा , 8 की मौत, 17 घायल

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में बैतूल के 8 लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए

By : नरेंद्र कुमार
Rajasthan Road Acciden: खाटूश्याम जा रहे MP के श्रद्धालुओं की ट्रैवलर नाले में गिरा , 8 की मौत, 17 घायल

राजस्थान के कोटा में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल निवासी 8 लोगों की जान चली गई। भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहा ट्रैवलर सिमलिया थाना क्षेत्र में एक पुलिया से करीब 15 फीट नीचे गिर गया। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने वाहन के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भी कुछ परेशानी आई।

7 लोगों की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीलेश जैन के मुताबिक, हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें सात ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई.रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी और राजू शामिल हैं। ट्रैवलर के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। अधिकारियों ने मृतकों और घायलों की पहचान किए जाने की जानकारी दी है।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण ट्रैवलर अनियंत्रित हुआ होगा। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।रेस्क्यू टीम के एक सदस्य के मुताबिक, वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया था। एक शव डैशबोर्ड के शीशे को तोड़ते हुए बाहर की ओर आ गया था। घटनास्थल पर राहत कार्य के दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस और बचाव दल की मदद की।

अलग-अलग परिवारों के लोग कर रहे थे यात्रा

जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि ट्रैवलर में कई परिवारों के लोग सवार थे। प्रशासन उनके आपसी रिश्तों और अन्य जानकारियों का पता लगा रहा है।यात्री मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले बताए गए हैं और खाटूश्यामजी मंदिर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ.फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और प्रशासन की प्राथमिकता उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना है।

संबंधित सामग्री

Kota Accident Relief Aid: CM मोहन का एलान 'कोटा हादसे में जान गंवाने वाले एमपी के लोगों के परिजनों को 4-4 लाख'

Kota Accident Relief Aid: CM मोहन का एलान 'कोटा हादसे में जान गंवाने वाले एमपी के लोगों के परिजनों को 4-4 लाख'

राजस्थान में हुए सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवारों को लिए सहायता राशि का एलान किया है। पीड़ित परिवार को 4-4 लाख दिए जाएंगे।

Oct 17, 2026
कोटा में बस पलटने के बाद सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कुचला, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

कोटा में बस पलटने के बाद सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कुचला, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

कोटा में स्लीपर बस हादसे में 3 की मौत, 20 घायल। यात्रियों का दावा- पत्थर लगने से बस अनियंत्रित हुई, पलटने के बाद ट्रॉले ने कुचला।

Apr 16, 2026
जयपुर: तेज रफ्तार डंपर ने कई गाड़ियों को रौंदा, 14 की मौत

जयपुर: तेज रफ्तार डंपर ने कई गाड़ियों को रौंदा, 14 की मौत

जयपुर के लोहामंडी रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने कई गाड़ियों को चपेट में लिया, 14 की मौत, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया।

Nov 03, 2025