UPI Payment Charges

UPI Payment Charges: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर लगने वाले चार्ज का फैसला

डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने एक बड़ी राहत दी है।

By : विकास जैन
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर लगने वाले चार्ज का फैसला

UPI Payment Charges: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर लगने वाले चार्ज का फैसला

UPI Payment Charges: डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने एक बड़ी राहत दी है। 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज के फैसले को अब 15 अक्टूबर से लागू नहीं किया जाएगा। एनपीसीआई ने इस आदेश को त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए दिवाली के ठीक बाद तक के लिए टाल दिया है। देशभर के व्यापारी संगठन लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि त्यौहारी सीजन में इस नए नियम को होल्ड पर रखा जाए।

त्योहारी खरीदारी पर राहत

दुर्गा पूजा, धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के इस सीजन में लोग जमकर खरीदारी करते हैं। इस दौरान कैश के मुकाबले यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। व्यापारी संगठनों का कहना था कि यदि फेस्टिव सीजन के पीक समय में कोई नया एमडीआर चार्ज या नियम लागू किया जाता, तो इससे छोटे-बड़े दुकानदारों और कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता था। एनपीसीआई के इस निर्णय से व्यापारियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

अब कब लागू होगा नया नियम?

एनपीसीआई के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज से जुड़ा यह प्रावधान अब त्योहारी सीजन और दिवाली की छुट्टियों के ठीक बाद प्रभावी किया जाएगा। इस फैसले से साफ है कि फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों और दुकानदारों को यूपीआई ट्रांजैक्शन पर फिलहाल किसी अतिरिक्त शुल्क की चिंता नहीं करनी होगी।